Gujarat Police files FIR against SFJ disrupt World Cup

विश्व कप बाधित करने की धमकी के लिए SFJ प्रमुख पन्नून के खिलाफ गुजरात पुलिस ने दर्ज की FIR

 

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने खालिस्तानी आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने आईसीसी विश्व कप, खास कर टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को बाधित करने की धमकी दी थी। यह समारोह 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। साइबर क्राइम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हां, हमने पन्नून के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह आतंक फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहा है। अधिकारी ने कहा, “उसने कई प्रमुख व्यक्तियों को फोन किया है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। वह देश की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचा रहा है और उसी का संज्ञान लेते हुए हमने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को यूके फोन नंबर प्लस 44 7418 343648 से कॉल आई, जिसमें आतंकवादी द्वारा पहले से रिकॉर्ड किया गया ऑडियो मैसेज चलाया गया। पन्नुन द्वारा धमकी भरा कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 121 ए, 153 ए, 153 बी (1) (सी), 505 (1) बी, आईटी एक्ट की धारा 66 एफ और धारा 16 (1) (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

×
Date : 30 September 2023 Posted By : EDITOR
विश्व कप बाधित करने की धमकी के लिए SFJ प्रमुख पन्नून के खिलाफ गुजरात पुलिस ने दर्ज की FIR
News Image

 

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने खालिस्तानी आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने आईसीसी विश्व कप, खास कर टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को बाधित करने की धमकी दी थी। यह समारोह 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। साइबर क्राइम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हां, हमने पन्नून के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह आतंक फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहा है। अधिकारी ने कहा, "उसने कई प्रमुख व्यक्तियों को फोन किया है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। वह देश की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचा रहा है और उसी का संज्ञान लेते हुए हमने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को यूके फोन नंबर प्लस 44 7418 343648 से कॉल आई, जिसमें आतंकवादी द्वारा पहले से रिकॉर्ड किया गया ऑडियो मैसेज चलाया गया। पन्नुन द्वारा धमकी भरा कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 121 ए, 153 ए, 153 बी (1) (सी), 505 (1) बी, आईटी एक्ट की धारा 66 एफ और धारा 16 (1) (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]