Harmanpreet blamed poor fielding for the defeat against

हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया

लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भारतीय टीम को मिली छह विकेट से हार पर निराशा जतायी है। हरमनप्रीत ने हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि टीम ने जो कैच छोड़े उससे मुकाबला हाथ से निकल गया। भारतीय टीम की ये इस टूर्नामेंट में पहली हार है। इससे पहले उसने अपने दोनो मुकाबले जीते थे। कप्तान के अनुसार भारतीय टीम उसे मिले अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पायी।
हरमनप्रीत ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मारिजाने केप को आउट करने के दो अच्छे अवसर हाथ से निकल गये थे। वहीं स्थानापन्न खिलाड़ी राधा यादव ने केप के दो आसान कैच छोड़े, जिसका केप ने पूरा लाभ उठाते हुए केवल 45 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की सहायता से नाबाद 81 रन बनाये। इससे दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवर में ही चार विकेट पर 161 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की है। इससे अंक तालिका में चार अंकों के साथ ही भारतीय टीम तीसरे स्थान पर खिसक गयी है। इससे पहले, भारतीय टीम ने दीप्ति शर्मा के 29 और कप्तान हरमनप्रीत के 24 रनों की सहायता से 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाये थे। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में तेजी से 31 रन बनाये। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमें अवसर मिले पर हम उनका लाभ नहीं उठा पाये। इसी कारण मैच हमारे हाथ से निकल गया। इस मैच में हम अच्छ क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाये। उन्होंने हालांकि 24 रन देकर तीन विकेट लेने वाली स्पिनर स्पिनर श्री चरणी के प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

×
Date : 23 June 2026 Posted By : EDITOR
हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी

📰 Generate e-Paper Clip भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान Mumbai: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई […]

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

📰 Generate e-Paper Clip एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट UNN: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और […]