Heat is showing its effect, it may rain in these states

गर्मी दिखाने लगी असर, देश के कई राज्यों में हो सकती है बारिश

गर्मी दिखाने लगी असर, देश के कई राज्यों में हो सकती है बारिश

दिल्ली-एनसीआर में 4 से 5 दिनों में 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा

नई दिल्ली । अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान लगाए हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। यूपी में गर्मी बढ़ रही है, जबकि राजस्थान के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है, तो छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई जा रही है। देश के कई राज्यों में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ सकती है। मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहने के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया था, लेकिन अभी करीब 3 से 4 दिनों तक लू का दौर जारी रहेगा।
बिहार में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ते तापमान के बीच आने वाले दिनों मौसम यू-टर्न ले सकता है। अगले 24 घंटे में तेलंगाना, केरल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा और ओडिशा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई राज्‍यों में आंधी और बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
यूपी के लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम वाली ठंडक का एहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम नीदरलैंड: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड वैश्विक संकटों से निपटने के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्‍य के लिए तैयार आपूर्ति व्यवस्था बनाने पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अपने पांच देशों […]

पाकिस्तान को सेना प्रमुख की चेतावनी: भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना है या नहीं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तान को सेना प्रमुख की चेतावनी: भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना है या नहीं नई दिल्ली । भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर सीधा संदेश दिया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देकरा कहा है कि यदि पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देना […]