हाईकोर्ट से आसाराम से लगा बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज - Update Now News

हाईकोर्ट से आसाराम से लगा बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज

 

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे विवादास्पद स्वयंभू बाबा आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले आसाराम ने केरल में आयुर्वेदिक उपचार पाने के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने जोधपुर एम्स से पूरी मेडिकल रिपोर्ट देने को कहा था।न्यायाधीश संदीप मेहता और न्यायाधीश देवेंद्र कछवाह की उच्च न्यायालय की पीठ ने शुक्रवार को आसाराम की याचिका खारिज कर दी। फिलहाल आसाराम का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में 2013 में गिरफ्तारी के बाद से आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। 2013 से अब तक वह एक दर्जन से अधिक बार जमानत लेने की कोशिश कर चुका है लेकिन हर बार उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

×
Date : 22 May 2021 Posted By : EDITOR
हाईकोर्ट से आसाराम से लगा बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज
News Image

 

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे विवादास्पद स्वयंभू बाबा आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले आसाराम ने केरल में आयुर्वेदिक उपचार पाने के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने जोधपुर एम्स से पूरी मेडिकल रिपोर्ट देने को कहा था।न्यायाधीश संदीप मेहता और न्यायाधीश देवेंद्र कछवाह की उच्च न्यायालय की पीठ ने शुक्रवार को आसाराम की याचिका खारिज कर दी। फिलहाल आसाराम का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में 2013 में गिरफ्तारी के बाद से आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। 2013 से अब तक वह एक दर्जन से अधिक बार जमानत लेने की कोशिश कर चुका है लेकिन हर बार उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]