Hina Khan returns to work amid battle with cancer

कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटीं हिना खान, टेप से छुपाए जख्म के निशान

 

कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटीं हिना खान, टेप से छुपाए जख्म के निशान

Mumbai : हिना खान ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि वह तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, वह इस गंभीर बीमारी का डटकर मुकाबला कर रही हैं और दूसरे के लिए भी प्रेरणा साबित हो रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने अपनी पहली कीमोथैरेपी करवाई थी और अब वह कुछ दिनों बाद काम पर लौट आई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टेप से अपने जख्म को छुपाती नजर आ रही है। उन्होंने बड़े बालों का एक नकली विग लगाया है और मेकअप किए वह काफी सुंदर लग रही है। वीडियो में वह काम पर लौटकर काफी खुश नजर आ रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में हिना खान ने लिखा- “अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें, चाहे वे कितने भी कम क्यों न हों। ये दिन अभी भी महत्वपूर्ण हैं। बदलाव को स्वीकार करें, अंतर को अपनाएँ और इसे सामान्य बनाएँ।

×
Date : 16 July 2024 Posted By : EDITOR
कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटीं हिना खान, टेप से छुपाए जख्म के निशान
News Image

 

कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटीं हिना खान, टेप से छुपाए जख्म के निशान

Mumbai : हिना खान ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि वह तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, वह इस गंभीर बीमारी का डटकर मुकाबला कर रही हैं और दूसरे के लिए भी प्रेरणा साबित हो रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने अपनी पहली कीमोथैरेपी करवाई थी और अब वह कुछ दिनों बाद काम पर लौट आई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टेप से अपने जख्म को छुपाती नजर आ रही है। उन्होंने बड़े बालों का एक नकली विग लगाया है और मेकअप किए वह काफी सुंदर लग रही है। वीडियो में वह काम पर लौटकर काफी खुश नजर आ रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में हिना खान ने लिखा- "अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें, चाहे वे कितने भी कम क्यों न हों। ये दिन अभी भी महत्वपूर्ण हैं। बदलाव को स्वीकार करें, अंतर को अपनाएँ और इसे सामान्य बनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture

📰 Generate e-Paper Clip Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture 6 Years of Mirzapur Season 2: Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar’s Excel Entertainment Shares Special Video to Mark the Milestone As Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar’s Mirzapur Season 2 completes six years, the makers […]