HomeLane strengthened its presence in Chhattisgarh with Bhilai

भिलाई में दूसरे एक्सपीरियंस सेंटर के साथ होमलेन ने छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी मजबूत की।

2,000 वर्ग फुट में फैला यह एक्सपीरियंस सेंटर होमलेन का छत्तीसगढ़ में दूसरा स्टूडियो है और सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम होम इंटीरियर समाधान प्रदान करता है।

भिलाई : भारत का अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने मध्य भारत के भिलाई, छत्तीसगढ़ में अपने नये एक्सपीरियंस सेंटर के लॉन्च के साथ अपनी मौजूदगी को अधिक मजबूत किया है। इस क्षेत्र का प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक केंद्र होनेवाले सुपेला में स्थित यह 2,000 वर्ग फुट का विशाल स्टूडियो होमलेन का छत्तीसगढ़ में दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर है।
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर सुपेला और पूरे भिलाई क्षेत्र में संगठित होम इंटीरियर समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने की होमलेन की क्षमता को और मजबूत करता है। राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए, होमलेन का उद्देश्य अधिक से अधिक घर के मालिकों तक पहुंचना और अपने सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम होम इंटीरियर समाधानों को पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचाना है।
खासकर उच्च संभावनाओं वाले टियर-2 बाज़ारों में यह विस्तार होमलेन की लगातार वृद्धि में एक और अहम पड़ाव है। यह लॉन्च होमलेन की दीर्घकालिक योजना को भी समर्थन देता है, जिसके तहत कंपनी इस वर्ष अपने एफओ एफओ (FOFO – Franchise-Owned, Franchise-Operated) नेटवर्क को 100 स्टूडियो तक बढ़ाने का लक्ष्य रखती है। साथ ही, उभरते हुए उन बाज़ारों में भी वे अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, जहां सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम होम इंटीरियर समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है।
इस एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य (MLA) वैशाली नगर निर्वाचन क्षेत्र से रिकेश सेन की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर होमलेन के प्रतिनिधि, पार्टनर्स और स्थानीय हितधारक भी उपस्थित रहे।
2,000 वर्ग फुट में फैला सुपेला एक्सपीरियंस सेंटर घर के मालिकों को एक गहन, संपूर्ण इंटीरियर डिज़ाइन यात्रा का अनुभव कराता है। ग्राहक यहां हाइपर-रियलिस्टिक डिस्प्ले के जरिए मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और पूरे घर के इंटीरियर समाधान देख सकते हैं, प्रीमियम मटीरियल्स को सीधे अनुभव कर सकते हैं और तकनीक-संचालित कंसल्टेशन का लाभ उठा सकते हैं, जो उन्हें अपने सपनों के घर को काम शुरू होने से पहले ही साकार रूप में देखने की सुविधा देता है। यह स्टूडियो इंटीरियर डिज़ाइन प्रक्रिया के हर चरण को एक ही छत के नीचे लाता है और कॉन्सेप्ट से लेकर पूर्णता तक व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करता है।
होमलेन के स्वामित्व वाला एआई-संचालित प्लेटफ़ॉर्म स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से घर के मालिक अपने घर के इंटीरियर्स को 3D में देख सकते हैं, तुरंत मूल्य निर्धारण प्राप्त कर सकते हैं और डिज़ाइन से लेकर निष्पादन तक का सहज अनुभव ले सकते हैं। ग्राहकों को पारदर्शी मूल्य निर्धारण, तय समयसीमा, 45 दिनों की डिलीवरी गारंटी, 10 साल की मटीरियल वारंटी और पूर्ण प्रोजेक्ट प्रबंधन सहयोग का भी लाभ मिलता है।
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर न्याशा कुकरेजा के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। यह स्टूडियो घर के मालिकों को वास्तु शास्त्र में पीएचडी और अनुभवी इंटीरियर डिज़ाइनर डॉ. हिमांशु कुकरेजा के माध्यम से कुशल वास्तु परामर्श भी प्रदान करता है। इसके जरिए घर के मालिक अपने घर के डिज़ाइन में वास्तु सिद्धांतों को शामिल करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
इस उद्घाटन के अवसर पर होमलेन के सह-संस्थापक और सीओओ तनुज चौधरी ने कहा:
“बढ़ता गृहस्वामित्व दर और कुशल रूप से प्रबंधित इंटीरियर समाधानों की बढ़ती मांग की वजह से भिलाई जैसे उभरते शहरों में हम संगठित होम इंटीरियर समाधानों की बढ़ती मांग देख रहे हैं। सुपेला में हमारे नए एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से, सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम इंटीरियर्स को घर के मालिकों के करीब लाना हमारा उद्देश्य है। एक सहज, पारदर्शी और निश्चित समयसीमा वाली डिज़ाइन यात्रा के जरिए अधिक परिवारों को खूबसूरत घर बनाने में मदद करने के लिए हम उत्सुक हैं।”
इस साझेदारी के बारे में न्याशा कुकरेजा, पार्टनर, नेयशा इंटीरियोज़, ने कहा:
“भिलाई के घर मालिक अब भरोसेमंद और कुशल रूप से प्रबंधित होम इंटीरियर समाधानों की तलाश में हैं। नेयशा इंटीरियोज़ के माध्यम से हम वास्तु परामर्श भी प्रदान करते हैं, और होमलेन के साथ साझेदारी हमें स्थानीय बाज़ार की समझ को होमलेन की डिज़ाइन विशेषज्ञता, तकनीक और संरचित निष्पादन प्रक्रिया के साथ जोड़ने का अवसर देती है। हमें खुशी है कि अब हम अधिक घर मालिकों को एक सहज और कुशल रूप से प्रबंधित डिज़ाइन यात्रा के जरिए उनके घरों को बदलने में मदद कर पाएंगे।”
होमलेन के बारे में जानकारी:
2014 में स्थापित, होमलेन आज भारत का अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड बन चुका है, और वे व्यक्तिगत और कुशल तरीके से संपूर्ण इंटीरियर सेवाएं प्रदान करते हैं। तकनीक और ग्राहक संतुष्टि पर मजबूत फोकस के साथ, होमलेन ने अब तक 51 शहरों में 83 एक्सपीरियंस सेंटरों के माध्यम से 55,000+ से अधिक ग्राहकों को सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं। इन्हें एक्सेल, पीक XV, वेस्टब्रिज, पीडिलाईट और एमएस. धोनी जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।
हमसे मिलें:
होमलेन सुपेला इंटीरियर डिज़ाइन स्टूडियो
ब्लॉक-24, प्लॉट नंबर 2, शर्मा नेत्रालय के पास, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला, भिलाई, छत्तीसगढ़ – 490023

×
Date : 31 July 2026 Posted By : EDITOR
भिलाई में दूसरे एक्सपीरियंस सेंटर के साथ होमलेन ने छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी मजबूत की।
News Image

भिलाई में दूसरे एक्सपीरियंस सेंटर के साथ होमलेन ने छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी मजबूत की।

2,000 वर्ग फुट में फैला यह एक्सपीरियंस सेंटर होमलेन का छत्तीसगढ़ में दूसरा स्टूडियो है और सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम होम इंटीरियर समाधान प्रदान करता है।

भिलाई : भारत का अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने मध्य भारत के भिलाई, छत्तीसगढ़ में अपने नये एक्सपीरियंस सेंटर के लॉन्च के साथ अपनी मौजूदगी को अधिक मजबूत किया है। इस क्षेत्र का प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक केंद्र होनेवाले सुपेला में स्थित यह 2,000 वर्ग फुट का विशाल स्टूडियो होमलेन का छत्तीसगढ़ में दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर है।
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर सुपेला और पूरे भिलाई क्षेत्र में संगठित होम इंटीरियर समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने की होमलेन की क्षमता को और मजबूत करता है। राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए, होमलेन का उद्देश्य अधिक से अधिक घर के मालिकों तक पहुंचना और अपने सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम होम इंटीरियर समाधानों को पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचाना है।
खासकर उच्च संभावनाओं वाले टियर-2 बाज़ारों में यह विस्तार होमलेन की लगातार वृद्धि में एक और अहम पड़ाव है। यह लॉन्च होमलेन की दीर्घकालिक योजना को भी समर्थन देता है, जिसके तहत कंपनी इस वर्ष अपने एफओ एफओ (FOFO - Franchise-Owned, Franchise-Operated) नेटवर्क को 100 स्टूडियो तक बढ़ाने का लक्ष्य रखती है। साथ ही, उभरते हुए उन बाज़ारों में भी वे अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, जहां सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम होम इंटीरियर समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है।
इस एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य (MLA) वैशाली नगर निर्वाचन क्षेत्र से रिकेश सेन की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर होमलेन के प्रतिनिधि, पार्टनर्स और स्थानीय हितधारक भी उपस्थित रहे।
2,000 वर्ग फुट में फैला सुपेला एक्सपीरियंस सेंटर घर के मालिकों को एक गहन, संपूर्ण इंटीरियर डिज़ाइन यात्रा का अनुभव कराता है। ग्राहक यहां हाइपर-रियलिस्टिक डिस्प्ले के जरिए मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और पूरे घर के इंटीरियर समाधान देख सकते हैं, प्रीमियम मटीरियल्स को सीधे अनुभव कर सकते हैं और तकनीक-संचालित कंसल्टेशन का लाभ उठा सकते हैं, जो उन्हें अपने सपनों के घर को काम शुरू होने से पहले ही साकार रूप में देखने की सुविधा देता है। यह स्टूडियो इंटीरियर डिज़ाइन प्रक्रिया के हर चरण को एक ही छत के नीचे लाता है और कॉन्सेप्ट से लेकर पूर्णता तक व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करता है।
होमलेन के स्वामित्व वाला एआई-संचालित प्लेटफ़ॉर्म स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से घर के मालिक अपने घर के इंटीरियर्स को 3D में देख सकते हैं, तुरंत मूल्य निर्धारण प्राप्त कर सकते हैं और डिज़ाइन से लेकर निष्पादन तक का सहज अनुभव ले सकते हैं। ग्राहकों को पारदर्शी मूल्य निर्धारण, तय समयसीमा, 45 दिनों की डिलीवरी गारंटी, 10 साल की मटीरियल वारंटी और पूर्ण प्रोजेक्ट प्रबंधन सहयोग का भी लाभ मिलता है।
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर न्याशा कुकरेजा के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। यह स्टूडियो घर के मालिकों को वास्तु शास्त्र में पीएचडी और अनुभवी इंटीरियर डिज़ाइनर डॉ. हिमांशु कुकरेजा के माध्यम से कुशल वास्तु परामर्श भी प्रदान करता है। इसके जरिए घर के मालिक अपने घर के डिज़ाइन में वास्तु सिद्धांतों को शामिल करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
इस उद्घाटन के अवसर पर होमलेन के सह-संस्थापक और सीओओ तनुज चौधरी ने कहा:
“बढ़ता गृहस्वामित्व दर और कुशल रूप से प्रबंधित इंटीरियर समाधानों की बढ़ती मांग की वजह से भिलाई जैसे उभरते शहरों में हम संगठित होम इंटीरियर समाधानों की बढ़ती मांग देख रहे हैं। सुपेला में हमारे नए एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से, सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम इंटीरियर्स को घर के मालिकों के करीब लाना हमारा उद्देश्य है। एक सहज, पारदर्शी और निश्चित समयसीमा वाली डिज़ाइन यात्रा के जरिए अधिक परिवारों को खूबसूरत घर बनाने में मदद करने के लिए हम उत्सुक हैं।”
इस साझेदारी के बारे में न्याशा कुकरेजा, पार्टनर, नेयशा इंटीरियोज़, ने कहा:
“भिलाई के घर मालिक अब भरोसेमंद और कुशल रूप से प्रबंधित होम इंटीरियर समाधानों की तलाश में हैं। नेयशा इंटीरियोज़ के माध्यम से हम वास्तु परामर्श भी प्रदान करते हैं, और होमलेन के साथ साझेदारी हमें स्थानीय बाज़ार की समझ को होमलेन की डिज़ाइन विशेषज्ञता, तकनीक और संरचित निष्पादन प्रक्रिया के साथ जोड़ने का अवसर देती है। हमें खुशी है कि अब हम अधिक घर मालिकों को एक सहज और कुशल रूप से प्रबंधित डिज़ाइन यात्रा के जरिए उनके घरों को बदलने में मदद कर पाएंगे।”
होमलेन के बारे में जानकारी:
2014 में स्थापित, होमलेन आज भारत का अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड बन चुका है, और वे व्यक्तिगत और कुशल तरीके से संपूर्ण इंटीरियर सेवाएं प्रदान करते हैं। तकनीक और ग्राहक संतुष्टि पर मजबूत फोकस के साथ, होमलेन ने अब तक 51 शहरों में 83 एक्सपीरियंस सेंटरों के माध्यम से 55,000+ से अधिक ग्राहकों को सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं। इन्हें एक्सेल, पीक XV, वेस्टब्रिज, पीडिलाईट और एमएस. धोनी जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।
हमसे मिलें:
होमलेन सुपेला इंटीरियर डिज़ाइन स्टूडियो
ब्लॉक-24, प्लॉट नंबर 2, शर्मा नेत्रालय के पास, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला, भिलाई, छत्तीसगढ़ – 490023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]

Architect Diana Kellogg Visits Banjara Children in Jodhpur

📰 Generate e-Paper Clip Architect Diana Kellogg Visits Banjara Children in Jodhpur Jodhpur: Renowned American architect and social-impact designer Diana Kellogg visited the KnowPro Foundation in Jodhpur and spent time with children from the Banjara community, interacting with them and learning about their lives, aspirations and educational journeys. Kellogg, whose work lies at the intersection […]