Huge rangoli symbolizing Indian culture Chief Minister Dr. Yadav

MP: भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है विशाल रंगोली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है विशाल रंगोली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में प्राकृतिक रंगों से बनाई गई स्वामी विवेकानंद पर 3D रंगोली

स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ पर हुई अनूठी पहल

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई रंगोली

इंदौर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती और प्रदेश में युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ पर शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाई गई स्वामी जी की विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली, भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध हमारी युवा बेटियों की यह पहल प्रत्येक युवा को हमारे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। इस विशिष्ट रंगोली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक में बनाई गई रंगोली के अवलोकन के बाद उक्त विचार व्यक्त किए। चार हजार किलोग्राम प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर 225 x 80 फीट क्षेत्र में बनाई गई इस रंगोली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र को भी बखूबी दर्शाया गया। रंगोली के माध्यम से धरती को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिये युवाओं के संकल्प और उत्साह को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस विशिष्ट रंगोली के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने का सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने रंगोली का चित्र भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि यह विशिष्ट रंगोली इंदौर की रंगोली कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम द्वारा बनाई गई। सुश्री शिखा नेपाल और थाईलेंड में उत्कृष्टा पुरस्कार जीत चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री शिखा और उनकी टीम के अन्य कलाकारों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री भगवान दास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा -निशांत कुमार बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पटना । जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय […]

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, PM ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश नई दिल्ली । बिहार दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसके गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर […]