PM Modi inaugurated the Sonamarg tunnel

PM मोदी ने सोनमर्ग सुरंग का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने सोनमर्ग सुरंग का किया उद्घाटन

-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच हर मौसम में रहेगी कनेक्टिविटी

श्रीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले को आज सोमवार को एक बड़ी सौगात दे दी है। दरअसल पीएम मोदी ने सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया है। यह जेड-मोड़ टनल 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया। सुरंग के उद्घाटन से सोनमर्ग पर्यटकों के लिए पूरे साल खुला रहेगा। इसके साथ ही श्रीनगर से कारगिल-लेह तक की यात्रा का समय भी कम होगा। यहां बताते चलें कि सोनमर्ग सुरंग लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच हर तरह के मौसम में सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी को देखते हुए तैयार की गई है। इसे आज पीएम मोदी ने उद्घाटित कर जम्मू-कश्मीर समेत देश को एक बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी के कश्मीर दौरे से पूर्व घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाते हुए सुरक्षा इंतजामों को सख्त कर दिया गया। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार को गांदरबल जिले में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करने के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी की सुरक्षा टीम के एसपीजी कमाडों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का जिम्मा पहले ही संभाल लिया था। बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना सोमवार के उद्घाटन के लिए सुरक्षा तंत्र का हिस्सा बनी।

×
Date : 13 January 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने सोनमर्ग सुरंग का किया उद्घाटन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़

📰 Generate e-Paper Clip भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़ पिछोर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित, शिवपुरी को ₹221.22 करोड़ के 121 विकास कार्यों की सौगात; पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन। भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण

📰 Generate e-Paper Clip भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण Mumbai: ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो […]