Husband and wife reach court for protection after love marriage

Indore: लव मैरिज के बाद सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी

 

लव मैरिज के बाद सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी
युवती बोली मेरे पिता कांग्रेस नेता, शादी के बाद से लगातार मिल रही धमकियां

इंदौर। इंदौर हाईकोर्ट में बुधवार को एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा। यहां उन्होंने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। युवती ने कहा उसके पिता को यह शादी मंजूर नहीं। वे उज्जैन में कांग्रेस के नेता हैं। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी है। इसलिए दोनों को सुरक्षा दी जाए।
शिकायतकर्ता युवती अवनी शुक्ला का कहना है कि उनके पिता रवि शुक्ला कांग्रेस नेता हैं। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं। पिता को मेरी और मेरे पति आदर्श मिश्रा की शादी पसंद नहीं। हमारी शादी को एक माह हो गया। लेकिन हमें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे हम दोनों काफी परेशान हैं। अवनी ने वीडियो जारी कर कहा कि उसे अपने पति आदर्श और सास ससुर की भी चिंता है।
इसलिए वे बुधवार को अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे। बेटी अवनी शुक्ला के हाई कोर्ट पहुंचने की जानकारी लगी तो पिता रवि शुक्ला भी कोर्ट पहुंच गए। यहां पति आदर्श मिश्रा और उसके परिवार के लोग पहले से मौजूद थे। यहां दोनों परिवार के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके चलते पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने दोनों परिवारों को अलग-अलग किया। हाईकोर्ट परिसर में अवनी ने पिता पर पति आदर्श से धक्का-मुक्की करने और धमकाने का आरोप लगाया है। हालांकि कोर्ट की तरफ से मौके पर पहले ही पुलिस को बुला लिया गया है। अवनी कथक डांसर है और उसके पति महाकाल मंदिर में पुजारी है। दोनों ने एक माह पहले शादी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]

मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Indore: इंदौर जिले की महू तहसील के बरगोंदा क्षेत्र के पास बीसी बसई गांव में कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के […]