Two former Chief Ministers of Congress elections through

कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री बैलेट पेपर से चुनाव के लिए बड़ा दांव चलने की तैयारी में

 

मध्य प्रदेश । कांग्रेस ईवीएम के बदले मतपत्र के जरिए मतदान कराए जाने की लंबे अरसे से मांग कर रही है और अब तो कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने एक नया दांव चलने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे उनकी मंशा बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की है। कांग्रेस नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगर किसी एक संसदीय क्षेत्र में 384 से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो चुनाव ईवीएम के जरिए नहीं, बल्कि मतपत्र के जरिए होगा।
इसी बात को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव से उम्मीदवारी तय होने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में 384 से अधिक उम्मीदवार एक सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो निर्वाचन आयोग बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने के लिए मजबूर होगा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने जो बात कही, उसे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जो राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर 400 लोग नामांकनपत्र दाखिल कर देंगे तो चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने तो यहां तक कहा कि वह इस तैयारी में जुटे हैं कि 400 लोग नामांकन पत्र दाखिल करें।
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि 384 तक उम्मीदवार होने की स्थिति में ईवीएम से ही मतदान होगा, इससे अधिक उम्मीदवार होने का प्रश्‍न वैसे तो काल्पनिक है, लेकिन अगर ऐसी स्थिति आती है तो चुनाव आयोग इस बारे में फैसला लेगा।

×
Date : 04 April 2024 Posted By : EDITOR
कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री बैलेट पेपर से चुनाव के लिए बड़ा दांव चलने की तैयारी में
News Image

 

मध्य प्रदेश । कांग्रेस ईवीएम के बदले मतपत्र के जरिए मतदान कराए जाने की लंबे अरसे से मांग कर रही है और अब तो कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने एक नया दांव चलने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे उनकी मंशा बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की है। कांग्रेस नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगर किसी एक संसदीय क्षेत्र में 384 से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो चुनाव ईवीएम के जरिए नहीं, बल्कि मतपत्र के जरिए होगा।
इसी बात को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव से उम्मीदवारी तय होने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में 384 से अधिक उम्मीदवार एक सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो निर्वाचन आयोग बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने के लिए मजबूर होगा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने जो बात कही, उसे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जो राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर 400 लोग नामांकनपत्र दाखिल कर देंगे तो चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने तो यहां तक कहा कि वह इस तैयारी में जुटे हैं कि 400 लोग नामांकन पत्र दाखिल करें।
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि 384 तक उम्मीदवार होने की स्थिति में ईवीएम से ही मतदान होगा, इससे अधिक उम्मीदवार होने का प्रश्‍न वैसे तो काल्पनिक है, लेकिन अगर ऐसी स्थिति आती है तो चुनाव आयोग इस बारे में फैसला लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]