I am not afraid of anyone, I have won elections 7 times: Amit Shah

मैं किसी से डरता नहीं, 7 बार चुनाव जीतकर आया हूं… संसद में क्यों भड़के अमित शाह

 

मैं किसी से डरता नहीं, 7 बार चुनाव जीतकर आया हूं… संसद में क्यों भड़के अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि वह किसी की कृपा से यहां नहीं हैं, बल्कि वह सात बार चुनाव जीत चुके हैं। दरअसल बुधवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू की गई। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने सीबीआई पर बोलना शुरू किया तो गृहमंत्री ने बताया कि सीबीआई गृह मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आती है। इसके बाद गोखले ने गृहमंत्री पर निजी टिप्पणी की। तृणमूल कांग्रेस के सांसद को जवाब देते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि वह किसी की कृपा या फिर किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं पहुंचे हैं।
साकेत गोखले के कमेंट पर बोले अमित शाह
राज्यसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान साकेत गोखले ने सीबीआई को लेकर चर्चा शुरू की। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चर्चा गृह विभाग पर हो रही है। शायद इनको मालूम नहीं है कि सीबीआई और बाकी सारी एजेंसियों के नाम जो वो बोलना चाहते हैं, उनमें से एक भी गृह विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं। अमित शाह ने कहा कि केवल गृह विभाग के बारे में चर्चा करनी चाहिए। अगर आप विस्तृत विषयों पर चर्चा करना चाहते हैं तो फिर मुझे भी अनुमति दीजिएगा मैं हर चीज का जवाब दूंगा।
साकेत गोखले ने कहा कि सीबीआई ने 6900 हजार करप्शन केस दर्ज किए हैं। इनमें से बीते 20 वर्षों से 361 मामले लंबित हैं। उन्होंने गृह मंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों का हंगामा शुरू हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि किसी से डरने का प्रश्न ही नहीं उठाता। मैं किसी की कृपा से यहां नहीं आया हूं। गृहमंत्री ने कहा, ‘मैं सात बार चुनाव जीत कर आया हूं। एक विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं घुसा हूं। डरने का प्रश्न ही नहीं उठाता। ये सदन को गलत जानकारी दे रहे हैं।’

×
Date : 19 March 2025 Posted By : EDITOR
मैं किसी से डरता नहीं, 7 बार चुनाव जीतकर आया हूं… संसद में क्यों भड़के अमित शाह
News Image

 

मैं किसी से डरता नहीं, 7 बार चुनाव जीतकर आया हूं... संसद में क्यों भड़के अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि वह किसी की कृपा से यहां नहीं हैं, बल्कि वह सात बार चुनाव जीत चुके हैं। दरअसल बुधवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू की गई। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने सीबीआई पर बोलना शुरू किया तो गृहमंत्री ने बताया कि सीबीआई गृह मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आती है। इसके बाद गोखले ने गृहमंत्री पर निजी टिप्पणी की। तृणमूल कांग्रेस के सांसद को जवाब देते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि वह किसी की कृपा या फिर किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं पहुंचे हैं।
साकेत गोखले के कमेंट पर बोले अमित शाह
राज्यसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान साकेत गोखले ने सीबीआई को लेकर चर्चा शुरू की। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चर्चा गृह विभाग पर हो रही है। शायद इनको मालूम नहीं है कि सीबीआई और बाकी सारी एजेंसियों के नाम जो वो बोलना चाहते हैं, उनमें से एक भी गृह विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं। अमित शाह ने कहा कि केवल गृह विभाग के बारे में चर्चा करनी चाहिए। अगर आप विस्तृत विषयों पर चर्चा करना चाहते हैं तो फिर मुझे भी अनुमति दीजिएगा मैं हर चीज का जवाब दूंगा।
साकेत गोखले ने कहा कि सीबीआई ने 6900 हजार करप्शन केस दर्ज किए हैं। इनमें से बीते 20 वर्षों से 361 मामले लंबित हैं। उन्होंने गृह मंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों का हंगामा शुरू हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि किसी से डरने का प्रश्न ही नहीं उठाता। मैं किसी की कृपा से यहां नहीं आया हूं। गृहमंत्री ने कहा, 'मैं सात बार चुनाव जीत कर आया हूं। एक विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं घुसा हूं। डरने का प्रश्न ही नहीं उठाता। ये सदन को गलत जानकारी दे रहे हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश

📰 Generate e-Paper Clip सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश सौरव गांगुली और लव फिल्म्स के हक में आया दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, ‘दूसरा’ के मेकर्स को लगा बड़ा झटका Mumbai: दिल्ली हाईकोर्ट ने माना […]

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]