I am the transport minister, and I have ordered that diesel and

मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, मैंने डंडा कर कहा…………..डीजल और पेट्रोल बंद करो वरना

मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, मैंने डंडा कर कहा…………..डीजल और पेट्रोल बंद करो वरना

मुंबई । नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल के विकल्पों को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट मंत्री हैं और उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए सख्त रुख बनाया है।
उन्होंने कहा, मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं। मैंने डंडा लगाया है। डीजल और पेट्रोल बंद करो वरना यूरो 6 के इमिशन नॉर्म्स लगाऊंगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि अब ट्रैक्टर कंपनियों ने फ्लेक्स इंजन तकनीक पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 100 फीसदी इथेनॉल और सीएनजी से चलने वाले फ्लेक्स इंजन ट्रैक्टर अब तैयार हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद भी दे रही है। गडकरी के मुताबिक, आने वाले दिनों में कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट के लिए जो लोग फाइनेंस कराते हैं, अगर वे अल्टरनेटिव फ्यूल और बायो फ्यूल वाले विकल्प चुनते हैं, तब उन्हें पांच फीसदी सब्सिडी मिलेगी। इसका मकसद इन तकनीकों को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करना है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हाल ही में तीन ट्रक लांच किए गए हैं। इसमें से दो ट्रक हैं, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ हाइड्रोजन मिलाकर इस्तेमाल किया है। जबकि एक ट्रक पूरी तरह हाइड्रोजन फ्यूल सेल पर चलता है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि देश का भविष्य अल्टरनेटिव फ्यूल और बायो फ्यूल से जुड़ा हुआ है और आने वाले समय में यही रास्ता भारत को आगे ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जेल में आतंकी बनाने की पाठशाला चलाने वाले सात आतंकियों को 7 साल जेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जेल में आतंकी बनाने की पाठशाला चलाने वाले सात आतंकियों को 7 साल जेल यह पूरा षड्यंत्र बेंगलुरु की प्रप्‍पना अग्रहर सेंट्रल जेल के अंदर नसीर ने रचा था नई दिल्ली । जेल में आतंकी बनाने की पाठशाला चलाने के मामले में नेशन इन्‍वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की स्‍पेशल कोर्ट ने […]

ईरान-पाकिस्तान सीमा पर बड़ा सैन्य एक्शन, घुसपैठ कर रहे आतंकियों को किया ढेर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-पाकिस्तान सीमा पर बड़ा सैन्य एक्शन, घुसपैठ कर रहे आतंकियों को किया ढेर -रास्क बॉर्डर पर कार्रवाई से बढ़ा तनाव तेहरान। पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं, खासतौर पर तब जबकि ईरान की सेना ने पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक […]