I and Fadnavis have exchanged seats, says Shinde

मैंने और फडणवीस ने अपनी कुर्सियां ​​बदली हैं और अजित की कुर्सी वही: शिंदे

महाराष्ट्र सीएम ने डिप्टी सीएम से विवाद की खबरों को किया खारिज

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से विवाद की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से मेरी कोई शिकायत नहीं की है। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत कहानी लिखने में बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम-जावेद से कंपटीशन कर रहे हैं।
सीएम फडणवीस सोमवार से शुरू हुए विधानसभा बजट सत्र से पहले डिप्टी सीएम शिंदे और अजित पवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई युद्ध नहीं है। जो लोग हम दोनों को जानते हैं, वे यह भी जानते होंगे कि जब हम साथ होते हैं तो क्या करते हैं। हमलोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि बस इतना हुआ है कि फडणवीस और मैंने अपनी कुर्सियां ​​बदली हैं और अजित पवार की कुर्सी वही है। इस पर अजित पवार ने शिंदे से मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर आप अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए तो मैं क्या कर सकता हूं। इस पर तीनों जोर से हंसने लगे। शिंदे ने मीडिया से कहा कि आप जितनी भी मेहनत से ब्रेकिंग न्यूज बनाने की कोशिश करें, हमारा गठबंधन टूटने वाला नहीं है। इतनी तेज गर्मी में कोल्ड वार कैसे हो सकता है? सब कुछ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल है। इस पर शिंदे के बगल में बैठे फडणवीस मुस्कुराते नजर आए।
सीएम एवं उनके सहयोगियों ने सांसद संजय राउत के दावे को खारिज कर दिया कि शिंदे ने सुबह 4 बजे पुणे में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर फडणवीस के खिलाफ शिकायत की थी। शिंदे ने कहा कि अमित शाह बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के नेता हैं। अजित पवार ने कहा कि यह सुबह 10 बजे की शिष्टाचार मुलाकात थी। फडणवीस ने कहा कि वह भी बैठक में मौजूद थे। संजय राउत ने रविवार को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में दावा किया था कि 22 फरवरी को पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित एक होटल में बैठक हुई थी। 57 विधायकों के नेता शिंदे को अमित शाह से मिलने के लिए सुबह 4 बजे तक जागना पड़ा था। शिंदे ने कहा कि संजय राउत के दिमाग में ‘केमिकल लोचा’ है।

×
Date : 04 March 2025 Posted By : EDITOR
मैंने और फडणवीस ने अपनी कुर्सियां ​​बदली हैं और अजित की कुर्सी वही: शिंदे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]