'मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं', Roger Federer ने फ्रेंच ओपन से हटने के संकेत दिए - Update Now News

‘मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं’, Roger Federer ने फ्रेंच ओपन से हटने के संकेत दिए

 

UNN@ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद भी इस प्रतियोगिता से हटने के संकेत दिए हैं। 39 साल के फेडरर ने 59वीं रैंकिंग के जर्मनी के डॉमिनिक कोपफर को एक कड़े मुकाबले में 7-6 (5), 6-7 (3), 7-6 (4), 7-5 से शिकस्त दी। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने तीन घंटे और 39 मिनट तक चले मुकाबले में कोपफर को मात दी। प्री क्वार्टर फाइनल में अब फेडरर का सामना नौवीं सीड मैटियो बेरेटिनी से होगा। फेडरर ने मैच के बाद कहा, “ये (टूर्नामेंट) मेरे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण चीजों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। ये सीजन है और यह वापसी है। मुझे ऐसे मैच चाहिए। फेडरर 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे हैं जो कि रिकार्ड है। उनके बाद सर्बिया के नोवाक जोकोविच (54) और 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल (50) हैं। फेडरर का पिछले साल ही दो बार घुटने की सर्जरी हुई थी। और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के बाद से वो केवल अपना तीसरा ही टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

×
Date : 07 June 2021 Posted By : EDITOR
‘मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं’, Roger Federer ने फ्रेंच ओपन से हटने के संकेत दिए
News Image

 

UNN@ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद भी इस प्रतियोगिता से हटने के संकेत दिए हैं। 39 साल के फेडरर ने 59वीं रैंकिंग के जर्मनी के डॉमिनिक कोपफर को एक कड़े मुकाबले में 7-6 (5), 6-7 (3), 7-6 (4), 7-5 से शिकस्त दी। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने तीन घंटे और 39 मिनट तक चले मुकाबले में कोपफर को मात दी। प्री क्वार्टर फाइनल में अब फेडरर का सामना नौवीं सीड मैटियो बेरेटिनी से होगा। फेडरर ने मैच के बाद कहा, “ये (टूर्नामेंट) मेरे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण चीजों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। ये सीजन है और यह वापसी है। मुझे ऐसे मैच चाहिए। फेडरर 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे हैं जो कि रिकार्ड है। उनके बाद सर्बिया के नोवाक जोकोविच (54) और 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल (50) हैं। फेडरर का पिछले साल ही दो बार घुटने की सर्जरी हुई थी। और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के बाद से वो केवल अपना तीसरा ही टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]