I will bring back smiles on the faces of poor and middle class

गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति के चेहरों पर मुस्कान वापस लाऊंगा: राहुल गांधी

 

गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति के चेहरों पर मुस्कान वापस लाऊंगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनका भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति से वादा है कि वह उनके चेहरों पर मुस्कान वापस लाएंगे। उन्होंने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह नाई की दुकान के लिए जरुरी सामान खरीदते नजर आ रहे हैं जिसके साथ राहुल गांधी ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित उसकी दुकान पर बातचीत की थी।
राहुल ने उन सभी वस्तुओं की व्यवस्था कराई जिसकी जरूरत नाई का काम करने वाले अजीत को थी। वीडियो के साथ अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि मेरा भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति से वादा है कि मैं उनके चेहरों पर मुस्कान वापस लाऊंगा। वीडियो में अजीत ने राहुल गांधी को उसकी दुकान के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया है। राहुल ने शुक्रवार को कहा था कि घटती आय और बढ़ती महंगाई के कारण मेहनतकश गरीब लोगों के सपने छिन गए हैं और उन्हें नई योजनाओं की जरूरत है, जिससे वे अपनी बचत घर ले जा सकें।
राहुल गांधी ने उत्तम नगर की प्रजापत कॉलोनी में एक नाई की दुकान पर जाने का अपना एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया था। क्लिप में वह दाढ़ी बनवाते समय नाइयों की समस्याओं के बारे में पूछते नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

अमित शाह ने भरी हुंकार….पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमित शाह ने भरी हुंकार..पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार हमारी सरकार बनते ही बंगाल से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ व गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुंकार भरते हुए कहा कि […]