I will live for another 30-40 years, I am blessed by Avalokiteshvara

मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा, मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद

दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर जारी अफवाहों पर लगाया विराम

धर्मशाला । दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर जारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह लोगों की सेवा के लिए 30-40 साल और जीवित रहेंगे। मैकलोडगंज में मुख्य दलाई लामा मंदिर त्सुगलागखांग में रविवार को वर्तमान दलाई लामा के जन्मदिन माना जाना है। इससे पहले, दीर्घायु प्रार्थना समारोह में तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि उन्हें स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है।
तिब्बत के आध्यात्मिक नेता ने कहा कि कई भविष्यवाणियों को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जिंदा रहूंगा। आपकी प्रार्थनाएं अब तक फलदायी रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपना देश खो दिया है और हम भारत में रह रहे हैं। यहीं मैं जीवात्माओं को काफी लाभ पहुंचाने में सक्षम रहा हूं। मैं जितना संभव हो सके, जीवात्माओं को लाभ पहुंचाने और उनकी सेवा करने की इच्छा रखता हूं।
वहीं विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि भारत सरकार आस्था और धर्म से जुड़े मामलों में कोई पक्ष नहीं लेती है। मंत्रालय ने यह टिप्पणी दलाई लामा के इस बयान के दो दिन बाद की है जिसमें उन्होंने कहा था कि तिब्बती बौद्धों के एक ट्रस्ट को ही उनके उत्तराधिकारी को तय करने का अधिकार होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने भारत में सभी के लिए धार्मिक स्वतंत्रता को हमेशा बरकरार रखा है और आगे भी ऐसा करती रहेगी।
जायसवाल ने कहा कि हमने दलाई लामा संस्था की निरंतरता के बारे में माननीय दलाई लामा की ओर से दिए गए बयान से संबंधित रिपोर्ट देखी है। भारत सरकार आस्था और धर्म से जुड़े मामलों में कोई पक्ष नहीं लेती है और न ही बोलती है।

×
Date : 06 July 2025 Posted By : EDITOR
मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा, मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण 10 हजार गौवंश के संरक्षण और सेवा की होगी व्यवस्था, गौशाला को 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा गौमाता के बिना हमारी संस्कृति और कृषि व्यवस्था अधूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]