Identity of actresses changes in Bollywood industry Shilpa Shetty

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वक्त के साथ बदली एक्ट्रेसेस की पहचान: शिल्पा शेट्टी

Mumbai: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि 90 के दशक में फिल्मों को वास्तविकता से दूर माना जाता था। उस समय एक्ट्रेसेस का ग्लैमरस दिखना जरूरी था, क्योंकि कोई भी नीरस चीजें नहीं देखना चाहता था। शिल्पा ने 1993 में रिलीज हुई ‘बाजीगर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 90 और 2000 के दशक की कई फिल्मों में काम किया। हाल ही में उन्होंने रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के जरिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शुरुआत की। 90 के दशक की तुलना में अब फिल्म निर्माताओं द्वारा महिलाओं को गंभीरता से लेने के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने आईएएनएस से कहा, ”समय बदल गया है और समय के साथ कंटेंट भी बदल गया है। फिल्में और कुछ नहीं बल्कि हमारे समाज के ताने-बाने का प्रतिबिंब हैं। मुझे लगता है कि पुराने जमाने में फिल्मों को वास्तविकता से भागने के एक माध्यम के रूप में देखा जाता था।” उन्होंने कहा, “उस समय यह सब चीजें दूर-दूर तक नहीं सोची जाती थीं, एक्ट्रेसेस ग्लैमरस थीं क्योंकि कोई भी नीरस चीजें नहीं देखना चाहते थे। अभिनेत्री ने कहा कि उस समय आर्ट और कमर्शियल सिनेमा के बीच अंतर था।

×
Date : 19 February 2024 Posted By : EDITOR
बॉलीवुड इंडस्ट्री में वक्त के साथ बदली एक्ट्रेसेस की पहचान: शिल्पा शेट्टी
News Image

Mumbai: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि 90 के दशक में फिल्मों को वास्तविकता से दूर माना जाता था। उस समय एक्ट्रेसेस का ग्लैमरस दिखना जरूरी था, क्योंकि कोई भी नीरस चीजें नहीं देखना चाहता था। शिल्पा ने 1993 में रिलीज हुई 'बाजीगर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 90 और 2000 के दशक की कई फिल्मों में काम किया। हाल ही में उन्होंने रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शुरुआत की। 90 के दशक की तुलना में अब फिल्म निर्माताओं द्वारा महिलाओं को गंभीरता से लेने के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने आईएएनएस से कहा, ''समय बदल गया है और समय के साथ कंटेंट भी बदल गया है। फिल्में और कुछ नहीं बल्कि हमारे समाज के ताने-बाने का प्रतिबिंब हैं। मुझे लगता है कि पुराने जमाने में फिल्मों को वास्तविकता से भागने के एक माध्यम के रूप में देखा जाता था।" उन्होंने कहा, "उस समय यह सब चीजें दूर-दूर तक नहीं सोची जाती थीं, एक्ट्रेसेस ग्लैमरस थीं क्योंकि कोई भी नीरस चीजें नहीं देखना चाहते थे। अभिनेत्री ने कहा कि उस समय आर्ट और कमर्शियल सिनेमा के बीच अंतर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture

📰 Generate e-Paper Clip Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture 6 Years of Mirzapur Season 2: Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar’s Excel Entertainment Shares Special Video to Mark the Milestone As Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar’s Mirzapur Season 2 completes six years, the makers […]