Iga Sviatek suffered a reversal in the quarter finals

विंबलडन 2023 : क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार हुईं इगा स्वियातेक

 

लंदन : पोलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इगा स्वियातेक (Iga Swiatek) मंगलवार को विंबलडन 2023 के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एलीना स्वितोलाना के हाथों उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
पूर्व विश्व नंबर तीन स्वितोलाना ने फॉर्म में लौटने का अंदेशा देते हुए विश्व नंबर एक स्वियातेक को 7-5, 6-7(5), 6-2 से हराकर दूसरी बार विंबलडन सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीन बार फ्रेंच ओपन और एक बार अमरीकी ओपन जीतने वाली स्वियातेक का यह विंबलडन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह पिछले साल भी इस आयोजन में तीसरे चरण तक ही पहुंच सकी थीं।
बीते अक्टूबर अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अप्रैल 2023 में कोटर् पर लौटीं स्वितोलीना पहले सेट में 3-5 से पिछड़ी हुई थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले 18 में से 16 पॉइंट अपने हित में किए। इससे मैच का रुख यूक्रेनी खिलाड़ी की ओर पलट गया। स्वियातेक ने भले ही दूसरा सेट टाइब्रेक में जीता, लेकिन स्वितोलीना ने तीसरे सेट में 4-2 की तीव्र बढ़त लेने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्वितोलीना 2019 के बाद पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंची हैं, जहां उनका सामना चेक गणराज्य की माकेर्टा वोंद्रोसोवा से होगा। वोंद्रोसोवा अपने क्वार्टर फाइनल में अमरीका की जेसिका पेगुला को 6-4, 2-6, 6-4 से हराकर आ रही हैं।

×
Date : 12 July 2023 Posted By : EDITOR
विंबलडन 2023 : क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार हुईं इगा स्वियातेक
News Image

 

लंदन : पोलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इगा स्वियातेक (Iga Swiatek) मंगलवार को विंबलडन 2023 के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एलीना स्वितोलाना के हाथों उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
पूर्व विश्व नंबर तीन स्वितोलाना ने फॉर्म में लौटने का अंदेशा देते हुए विश्व नंबर एक स्वियातेक को 7-5, 6-7(5), 6-2 से हराकर दूसरी बार विंबलडन सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीन बार फ्रेंच ओपन और एक बार अमरीकी ओपन जीतने वाली स्वियातेक का यह विंबलडन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह पिछले साल भी इस आयोजन में तीसरे चरण तक ही पहुंच सकी थीं।
बीते अक्टूबर अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अप्रैल 2023 में कोटर् पर लौटीं स्वितोलीना पहले सेट में 3-5 से पिछड़ी हुई थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले 18 में से 16 पॉइंट अपने हित में किए। इससे मैच का रुख यूक्रेनी खिलाड़ी की ओर पलट गया। स्वियातेक ने भले ही दूसरा सेट टाइब्रेक में जीता, लेकिन स्वितोलीना ने तीसरे सेट में 4-2 की तीव्र बढ़त लेने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्वितोलीना 2019 के बाद पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंची हैं, जहां उनका सामना चेक गणराज्य की माकेर्टा वोंद्रोसोवा से होगा। वोंद्रोसोवा अपने क्वार्टर फाइनल में अमरीका की जेसिका पेगुला को 6-4, 2-6, 6-4 से हराकर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]