IIT Baba was beaten up during a debate

डिबेट के दौरान आईआईटी बाबा के साथ मारपीट

डिबेट के दौरान आईआईटी बाबा के साथ मारपीट

नोएडा । प्रयागराज महाकुंभ मेले से फेमस हुए आईआईटीयन बाबा के साथ डिबेट के दौरान मारपीट की खबर सामने आई है। आईआईटीयन बाबा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने साथ हुई आपबीती की कहानी बताई। मिली जानकारी के अनुसार आईआईटीयन बाबा नोएडा में एक निजी न्यूज चैनल में डिबेट के लिए आए थे। इसी दौरान उनके साथ बदसलूकी और मारपीट हुई। जिसके बाद बाबा पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा के वापस भेजा।
आईआईटीयन बाबा के साथ हाथापाई की यह घटना नोएडा थाना सेक्टर 126 में हुई। मारपीट का आरोप लगाकर बाबा पुलिस चौकी के सामने बैठे। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आईआईटी बाबा को समझा बुझा के वापस भेजा। बाबा ने डिबेट में शामिल होने आए अन्य लोगों पर हाथापाई का आरोप लगाया।
मारपीट की इस घटना को लेकर आईआईटीयन बाबा की पुलिस से की गई शिकायत की चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें बाबा ने लिखा, मुझे डिबेट के लिए बुलाया गया था। इस दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारी लोगों ने आकर मेरे साथ हाथापाई की। उसी दौरान एक व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से भी प्रहार किया। बाद में मुझे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]