मीडिया समूहों पर आयकर छापे हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं : अनुराग ठाकुर - Update Now News

मीडिया समूहों पर आयकर छापे हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं : अनुराग ठाकुर

 

UNN@ मीडिया समूहों ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि एजेंसियां अपना का करती हैं और ‘‘इनमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए। कई बार जानकारी के अभाव में भी बहुत सारे विषय ऐसे आते हैं जो सत्य से परे होते हैं। ठाकुर ने कहा, ‘‘एजेंसियां अपना काम करती हैं और उन पर हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया समूहों – ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश केंिहदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे गये आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को मीडिया को डराने की कोशिश बताते हुए मांग की कि ऐसी कार्रवाई तुरंत रुकनी चाहिए और मीडिया को स्वतंत्र तरीके से काम करने देना चाहिए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पत्रकारिता पर मोदी शाह का प्रहार!! मोदी शाह का एकमात्र हथियार आईटी, ईडी, सीबीआई। मुझे विश्वास है अग्रवाल बंधु डरेंगे नहीं। दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर आयकर जांच शाखा की छापामार कार्रवाई शुरू..प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है आयकर की टीम।’’

×
Date : 23 July 2021 Posted By : EDITOR
मीडिया समूहों पर आयकर छापे हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं : अनुराग ठाकुर
News Image

 

UNN@ मीडिया समूहों ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि एजेंसियां अपना का करती हैं और ‘‘इनमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए। कई बार जानकारी के अभाव में भी बहुत सारे विषय ऐसे आते हैं जो सत्य से परे होते हैं। ठाकुर ने कहा, ‘‘एजेंसियां अपना काम करती हैं और उन पर हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया समूहों - ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश केंिहदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे गये आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को मीडिया को डराने की कोशिश बताते हुए मांग की कि ऐसी कार्रवाई तुरंत रुकनी चाहिए और मीडिया को स्वतंत्र तरीके से काम करने देना चाहिए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पत्रकारिता पर मोदी शाह का प्रहार!! मोदी शाह का एकमात्र हथियार आईटी, ईडी, सीबीआई। मुझे विश्वास है अग्रवाल बंधु डरेंगे नहीं। दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर आयकर जांच शाखा की छापामार कार्रवाई शुरू..प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है आयकर की टीम।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]