India beat England by 4 wickets, take 1-0 lead in ODI series

भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

-शुभमन ने 87 रन बनाए, अक्षर-श्रेयस की फिफ्टी; जडेजा-हर्षित ने 3-3 विकेट लिए

नागपुर । शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के अर्द्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए मुकाबले में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड से मिले 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और भारत ने 19 के स्कोर पर जायसवाल और रोहित के विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद गिल और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर, भारत को जीत की पटरी पर ला दिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 96 गेंदों में 87 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों के दम पर 59 रन और अक्षर पटेल ने 47 गेंदों में छह चौके और एक छक्के के दम पर 52 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिये।
इससे पहले, इंग्लैंड 248 रनों पर ऑल-आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 52 तो जैकब बेथेल ने 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा फिल सॉल्ट ने 43 रनों की पारी खेली। भारत के लिए डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने 53 रन देते हुए 3 और रवींद्र जडेजा ने 26 रन देते हुए 3 विकेट लिये।

×
Date : 07 February 2025 Posted By : EDITOR
भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

📰 Generate e-Paper Clip विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा Mumbai: न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने; रोहित ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा , भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में हुए इस मैच के दौरान विराट कोहली ने […]

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

📰 Generate e-Paper Clip गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात […]