India beat Zimbabwe by 72 runs, Abhishek and Pandya scored fiftie

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अभिषेक-पंड्या ने फिफ्टी लगाई

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अभिषेक-पंड्या ने फिफ्टी लगाई

चेन्नई । भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में गुरुवार के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड 260 रन है, जो श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) की अर्धशतकीय पारियों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
भारत के 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (नाबाद 97 रन, 59 गेंद, छह छक्के, आठ चौके) के अर्धशतक और कप्तान सिकंदर रजा (31) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 72 रन की साझेदारी के बावजूद कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी और छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अक्षर पटेल (35 रन पर एक विकेट), वरुण चक्रवर्ती (35 रन पर एक विकेट) और शिवम दुबे (46 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Indore: इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा T-20 मैच, भारत vs वेस्ट इंडीज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Indore : इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा T-20 मैच, भारत vs वेस्ट इंडीज इंदौर : इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए आधिकारिक कार्यक्रम […]

बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए जारी किये दिशा निर्देश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए जारी किये दिशा निर्देश सभी खिलाड़ियों को करना होगा पालन मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के लिए नये दिशा निर्देश जारी किये है। बोर्ड ने ये कदम इसलिए उठाया है जिससे खिलाड़ियों की मनमानी पर रोक लगायी जा सके। बीसीसीआई ने […]