India is a land of opportunities for the energy sector, with

एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, इसमें तेजी से बढ़ रही मांग

एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, इसमें तेजी से बढ़ रही मांग

पीएम मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक के चौथे एडीशन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक 2026 के चौथे एडीशन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, क्योंकि इसमें मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। इसका मतलब है कि यहां एनर्जी प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा भारत दुनिया की मांग को पूरा करने के लिए बेहतरीन मौके देता है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने इंडिया-ईयू फ्री ट्रेड डील की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का पूरक है। यह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देगा, सेवाओं को सपोर्ट करेगा। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। यह समझौता ग्लोबल जीडीपी का करीब 25फीसदी और ग्लोबल ट्रेड का करीब एक-तिहाई हिस्सा है। यह समझौता (भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए जबरदस्त मौके लाता है। यह लोकतंत्र और रूल ऑफ लॉ के लिए हमारे कमिटमेंट को भी मजबूएनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, इसमें तेजी से बढ़ रही मांग
-पीएम मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक के चौथे एडीशन का किया उद्घाटन
नई दिल्ली,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक 2026 के चौथे एडीशन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, क्योंकि इसमें मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। इसका मतलब है कि यहां एनर्जी प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा भारत दुनिया की मांग को पूरा करने के लिए बेहतरीन मौके देता है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने इंडिया-ईयू फ्री ट्रेड डील की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का पूरक है। यह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देगा, सेवाओं को सपोर्ट करेगा। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। यह समझौता ग्लोबल जीडीपी का करीब 25फीसदी और ग्लोबल ट्रेड का करीब एक-तिहाई हिस्सा है। यह समझौता (भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए जबरदस्त मौके लाता है। यह लोकतंत्र और रूल ऑफ लॉ के लिए हमारे कमिटमेंट को भी मजबूत करता है।
इंडिया एनर्जी वीक 2026 ग्लोबल एनर्जी एग्जीबिशन कॉन्फ्रेंस है। यह 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें 75 हजार से ज्यादा एनर्जी प्रोफेशनल, 700 से ज्यादा एग्जीबिटर, 550 से ज्यादा एक्सपर्ट स्पीकर शामिल होंगे। 3 दिन में 120 से ज्यादा सेशन, 12 से ज्यादा इंटरनेशनल कंट्री पवेलियन और 11 थीमेटिक जोन होंगे, जिनमें तेल और गैस, रिन्यूएबल एनर्जी, हाइड्रोजन, बायोफ्यूल, इलेक्ट्रिफिकेशन, डिजिटलाइजेशन, एआई और नेट-जीरो पाथवे शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि भारत तेल और गैस सेक्टर में निवेश बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। हम इस दशक के आखिर तक अपने तेल और गैस सेक्टर में निवेश को सौ अरब डॉलर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हम पेट्रोलियम प्रोडक्ट के टॉप 5 एक्सपोर्टर देशों में शामिल हैं। दुनिया 150 से ज्यादा देशों में हमारे प्रोडक्ट जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]