India-Middle East-Europe Connectivity

India-Middle East-Europe Connectivity: मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिनी आयोजित जी-20 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्य़क्षता में कई ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं , जिसका आगामी दिनों में वैश्विक परिदृश्य पर गहरा असर पड़ने जा रहा है। अब इसी दिशा में भारत ने यूरोप के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है । जिसके बारे में आगे हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। दरअसल, भारत-मध्य-पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर विकसित करने के लिए जल्द ही बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत के दौरान पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस कदम के बाद मध्य एशिया और यूरोप दोनों से भारत के संबंध प्रगाढ़ होंगे । आपको बता दें कि यह यह भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका को शामिल करते हुए कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे पर सहयोग पर एक ऐतिहासिक और अपनी तरह की पहली पहल होगी। इस पहल का मुख्य उदेश्य भारत द्वारा ईंधन, ऊर्जा, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]