India reaches Super-4 of Asia Cup: Beats Nepal by 10 wickets

भारत एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचा: नेपाल को 10 विकेट से हराया

 

कैंडी : टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब टीम का मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ने सोमवार को नेपाल की टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत के नाम 3 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप से पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। नेपाल दोनों मैच हारकर बाहर हो गया। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। जवाब में भारत ने 2.1 ओवर में 17 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। ऐसे में अंपायर्स ने भारत को DLS मैथड के तहत 23 ओवर में 145 रन का रिवाइज्ड टारगेट दिया, जिसे रोहित-गिल की जोड़ी ने 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 74 और शुभमन गिल 63 रन पर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]