Heat record broken in September, mercury crossed 40 degrees

सितंबर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पार पहुंचा पारा

नई दिल्ली: दिल्ली में गर्मी का सितम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालत यह है कि पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को सफदरजंग के अलावा सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले करीब 15 सालों में सितंबर के महीने में तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया है। वहीं, सितंबर का ऑल टाइम रेकॉर्ड भी 40.6 डिग्री का है। 16 सितंबर 1938 में तापमान इस स्तर पर पहुंच गया था।
अचानक बढ़ी इस गर्मी की वजह बारिश न होना और वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पहले हवाओं में हुए बदलाव को माना जा रहा है। इस वजह से राजधानी में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान दो से तीन डिग्री कम होने की संभावना है। शाम को बूंदाबांदी का अनुमान भी है। इसके बाद 6 सितंबर से तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है।
सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 39 से 86 प्रतिशत रहा। सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेकस को छोड़कर अन्य जगहों पर तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। रात के समय बूंदाबांदी या बौछारे पड़ने की उम्मीद है। इसके बाद 6 सितंबर को भी बूंदाबांदी या बौछारों की संभावना है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

×
Date : 05 September 2023 Posted By : EDITOR
सितंबर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पार पहुंचा पारा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]