भारत तीसरी बार T-20 वर्ल्ड चैंपियन 2026: फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
भारत तीसरी बार T-20 वर्ल्ड चैंपियन 2026: फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से करारी शिकस्त दी और तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही अपने घर में टी 20 बर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर बॉलिंग चुनी। भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सेमसन और अभिषेक शर्मा ने अतिशी बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में 92 रन की साझेदारी करते हुए इस बर्ल्ड कप में पावर प्लें में किसी भी टीम द्वारा सबसें अधिक रन बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया।
98 रन के स्कोर पर अभिेषक शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा । अभिषेक ने 52 रन बनाए इसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने संजू सेमसंन के साथ अच्छी साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 192 रन तक पहुचाया । इस दौरान ऐसा लग रहा था कि भारत फायनल मैच में 270 रन से अधिक का स्कोर बनाएगा । संजू सेमसन 89 के निजी स्कोर पर आडट हुए। इसके बाद ईशान किशन 54 के निजी स्कोर पर आडट हो गए। और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी जल्द आउट हो गए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर स्कोर 255 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।
256 रन का लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर के बाद 124 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिए हैं। टिम साइफर्ट फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए। साइफर्ट ने 52 रन बनाए। उनके अलावा डेरिल मिचेल 17, फिन एलन 9, रचिन रवींद्र 1, ग्लेन फिलिप्स 5 और मार्क चापमन 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सातवे विकेट के लिए कप्तान सेंटनर ने 47 रन की पारी खेली । न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर 159 के स्कोर पर आलआउट हो गई।
भारत की और से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए अक्षर पटेल ने 3 और हार्दिक पंड्या अभिषेक शर्मा एवं वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले।
