Pune वनडे : इंग्लैंड को वनडे सीरीज में भी शिकस्त देने के इरादे से उतरेगा भारत - Update Now News

Pune वनडे : इंग्लैंड को वनडे सीरीज में भी शिकस्त देने के इरादे से उतरेगा भारत

पुणे : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी अपना विजय रथ जारी रखने उतरेगी। इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तथा टी20 विश्व कप होना है, ऐसे में इस वनडे सीरीज का अत्याधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, विशेषकर तब जब एकदिवसीय विश्व कप को होने अभी काफी समय है। हालांकि भारतीय टीम इस सीरीज में टेस्ट तथा टी20 में मिली जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। इन दोनों ही सीरीज में भारत ने अपने पहले मुकाबले गंवाए थे लेकिन इसके बाद जोरदार तरीके से वापसी करते हुए सीरीज पर कब्जा किया था। आखिरी बार भारत ने नंवबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]