India won the Kanpur Test in T20 style

भारत ने टी-20 स्टाइल में जीता कानपुर टेस्ट: 34.3 ओवर में 285 रन बनाए, बांग्लादेश को 2 बार ऑलआउट किया

UNN: भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। बारिश से प्रभावित मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच और अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। लंच से पहले भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट किया। बांग्लादेश ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी। सोमवार को भारत ने पहली पारी 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा था। बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे। ऐसे में मैच लगभग ड्रॉ माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी 2 दिन में पूरी तस्वीर पलट दी।

×
Date : 01 October 2024 Posted By : EDITOR
भारत ने टी-20 स्टाइल में जीता कानपुर टेस्ट: 34.3 ओवर में 285 रन बनाए, बांग्लादेश को 2 बार ऑलआउट किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]