भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से हुए संक्रमित - Update Now News

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से हुए संक्रमित

 

लीसेस्टर । इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिघम के एजबेस्टन में एक जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए बताया कि कप्तान फिलहाल टीम होटल में क्वारंटीन किए गए हैं, जहां वह चिकित्सकों की देखरेख में हैं। बीसीसीआई ने रविवार सुबह पुष्टि की है कि रोहित शर्मा ने शनिवार को कोविड का रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) कराया था, जिसमें संक्रमित पाए गए हैं। रोहित ने अप्टनस्टील काउंटी ग्राउंड में लीसेस्टरशायर इलेवन के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच में भाग लिया, जिसमें 35 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को मैच की शुरुआती पारी में 25 रन बनाए। हालांकि रोहित शनिवार को भारत की दूसरी पारी के दौरान नहीं थे, बीसीसीआई ने यह भी पुष्टि की है कि कप्तान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिस कारण उन्हें कोविड परीक्षण से गुजरना पड़ा। बीसीसीआई ने यह जानकारी रविवार को ट्वीट के जरिए भी दी। पिछले साल (2021) एजबेस्टन में सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट कोविड प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया था, जो एक जुलाई से शुरू किया जाना था। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और टीम पांचवें मैच को जीतकर इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीत का दावा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sourav Ganguly inaugurates iTech’s Apple Premium Partner Store in Kolkata

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sourav Ganguly inaugurates iTech’s Apple Premium Partner Store in Kolkata Kolkata : iTech, East India’s largest Apple Authorised Reseller, today marked a milestone in the premium technology retail landscape with the inauguration of its Apple Premium Partner (APP) store at Acropolis Mall, Kolkata. The store was inaugurated by Mr. Sourav […]

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं कोलकाता : IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह […]