चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था.. देश की GDP में अभूतपूर्व ग्रोथ रेट : PM मोदी - Update Now News

चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था.. देश की GDP में अभूतपूर्व ग्रोथ रेट : PM मोदी

 

नई दिल्ली। भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में RBI के अनुमान से ज्यादा अच्छी वृद्धि देखे जाने के बाद मोदी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश के लिए वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी से मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.1 फीसदी रही। साल 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रही। इस पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने देश के जीडीपी ग्रोथ में अच्छी बढ़ोत्तरी के बाद ट्वीट करके लिखा, ‘2022-23 की जीडीपी वृद्धि के आंकड़े वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को रेखांकित करते हैं। समग्र आशावाद और मैक्रो-इकोनॉमिक संकेतकों के साथ यह मजबूत प्रदर्शन, हमारी अर्थव्यवस्था के आशाजनक पथ और हमारे लोगों की दृढ़ता का उदाहरण है।’जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले विशेषज्ञों ने जो अनुमान लगाया था उससे 2 से 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की गई है। वित्त वर्ष 2023 में अर्थव्यवस्था की पहली तिमाही में 13.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.2 फीसदी और तीसरी तिमाही में 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बुधवार को सरकार की ओर से जीडीपी के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में यह 9.1 फीसदी थी। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जीडीपी का अनुमान 7 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी। RBI के अनुमान से भी ज्यादा बढ़ोत्तरी इस तिमाही के जीडीपी ग्रोथ रेट में देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]