Indian killed by Hezbollah rocket in Israel

इजराइल में हिजबुल्लाह के रॉकेट से मारा गया भारतीय

 

तिरुवनंतपुरमः इजराइल में मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय नागरिक पी. मैक्सवेल का शव शुक्रवार शाम को एअर इंडिया की उड़ान से दिल्ली से केरल लाया गया। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और भारत में इजराइली महावाणिज्यदूत टैमी बेन-हैम शव को प्राप्त करने के लिए तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर मौजूद थे। शव को तिरुवनंतपुरम से सड़क मार्ग द्वारा उनके गृहनगर कोल्लम ले जाया गया। इस दौरान मैक्सवेल के भाई और अन्य रिश्तेदार साथ थे। परिजनों के मुताबिक मैक्सवेल का अंतिम संस्कार कोल्लम में शनिवार को शाम चार बजे किया जाएगा। मुरलीधरन ने मीडिया से कहा, ”हम भारत सरकार के साथ सहयोग करने और मैक्सवेल का शव बिना किसी देरी के भारत लाने की पहल के लिए इजराइली सरकार को धन्यवाद देते हैं।’उन्होंने कहा कि मैक्सवेल के परिवार को मुआवजा देने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। इजराइली महावाणिज्यदूत ने कहा, “हम मैक्सवेल के परिवार की देखभाल करेंगे और उनके परिवार के लिए मुआवजे की योजना पर काम कर रहे हैं। दुख की इस घड़ी में इजराइली सरकार पीड़ित के परिवार के साथ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]