Indian men's blind cricket team London for IBSA World Games 2023

IBSA वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए लंदन पहुंची भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम

 

लंदन। भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम 18 अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होने वाले इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए लंदन पहुंच गई है। भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम का नेतृत्व अजय कुमार रेड्डी इलुरी (बी2 श्रेणी) कर रहे हैं। टीम अधिकारियों के साथ सोमवार को लंदन पहुंची। बर्मिंघम में विश्व खेल 2023, 18 अगस्त से 27 अगस्त तक खेले जाएंगे, जिसमें ब्लाइंड क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया है। लंदन पहुंचने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जी किवदासनवर ने कहा, “आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम की भागीदारी हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत आश्वस्त हैं। टीम और हम टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं सीएबीआई के महासचिव शैलेन्द्र यादव ने कहा, “आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 की यात्रा हमारे एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का एक सहयोगात्मक प्रयास है। हमें विश्वास है कि हमारी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

×
Date : 16 August 2023 Posted By : EDITOR
IBSA वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए लंदन पहुंची भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम
News Image

 

लंदन। भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम 18 अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होने वाले इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए लंदन पहुंच गई है। भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम का नेतृत्व अजय कुमार रेड्डी इलुरी (बी2 श्रेणी) कर रहे हैं। टीम अधिकारियों के साथ सोमवार को लंदन पहुंची। बर्मिंघम में विश्व खेल 2023, 18 अगस्त से 27 अगस्त तक खेले जाएंगे, जिसमें ब्लाइंड क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया है। लंदन पहुंचने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जी किवदासनवर ने कहा, "आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम की भागीदारी हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत आश्वस्त हैं। टीम और हम टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं सीएबीआई के महासचिव शैलेन्द्र यादव ने कहा, "आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 की यात्रा हमारे एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का एक सहयोगात्मक प्रयास है। हमें विश्वास है कि हमारी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]