Indian team announced for Asia Cup

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान ,KL राहुल और बुमराह की टीम में वापसी

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने सोमवार को 17 सदस्यीय एशिया कप टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में विकेटकीपर केएल राहुल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय सेलेक्टर्स ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया के 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुआई में पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप खेलने मैदान में उतरेगी।
इस स्क्वॉड में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम भी शामिल है, जो इस साल शानदार फॉर्म में हैं और टी20 के बाद वनडे डेब्यू के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिए आराम दिए जाने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। अन्य तेज गेंदबाज में मोहम्मद सिराज, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है।
एक बार फिर टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम शामिल नहीं है। जबकि, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का नाम स्पिन गेंदबाजों में शामिल है।
केएल राहुल के बाद टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को चुना गया। सैमसन हालांकि रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका जाएंगे।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया :-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
रिजर्व प्लेयर : संजू सैमसन
एशिया कप 2023 : 31 अगस्त से 17 सितंबर तक आयोजित , पाकिस्तान में होंगे चार मैच
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जानकारी देते हुए बताया एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा और भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 रोमांचक एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

×
Date : 22 August 2023 Posted By : EDITOR
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान ,KL राहुल और बुमराह की टीम में वापसी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]