Indian women's cricket team meets President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुलाकात की

नई दिल्ली । विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। भारतीय टीम इस मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची थी। राष्ट्रपति ने टीम से मुलाकात कर अच्छे प्रदर्शन और खिताबी जीत के लिए बधाई दी। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति को खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली एक जर्सी भी भेंट की। हरमनप्रीत ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद पूरी टीम ने भी राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें खिंचवाई। राष्ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गई हैं। साथ ही कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करती हैं पर एक एक टीम हैं।
इससे पहले बुधवार को टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने भी टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साथ एक लंबी बातचीत की थी।
वहीं साल 2005 और 2017 में भी भारतीय टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था। मगर, इस बार टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली।

×
Date : 06 November 2025 Posted By : EDITOR
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुलाकात की
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]