India’s blunt response to Starlink; tells Elon Musk—Rules apply

स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’

स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में कंपटीशन सबसे ज्यादा है और भारत इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स के मामले में सबसे बड़ा मार्केट हैं। इसलिए दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आना चाहती हैं। लेकिन भारत सरकार ने दो शर्तें रखी हैं। पहली- इंटरनेशनल कंपनियों को भारत के कानून के हिसाब से बिजनेस करना होगा। दूसरी- भारत के लोगों का डेटा भारत में रखना होगा। ये डेटा सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी के लिहाज से जरूरी है। हालांकि, स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क को इससे दिक्कत हो रही है। गुरुवार को जब दिल्ली में इंडियन मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन हुआ। एलन मस्क ने उसी वक्त मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसके बाद भारत सरकार के टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने भी एलन मस्क को सीधा जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं कि क्या ये है पूरा मामला।
मस्क को भारत सरकार का जवाब
स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “भारत में कुछ चुनिंदा उद्योगपति इंटरनेट पर एकाधिकार रखना चाहते हैं। ये लोग स्टारलिंक की लॉन्चिंग रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। स्टारलिंक को भारत में काम करने से रोकना भारत की जनता के साथ अपराध है।” एलन मस्क ने आरोप लगाए तो टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने तुरंत जवाब दिया। सरकार ने कहा कि भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए नियम कानून, सबके लिए बराबर हैं। जो इस सेक्टर में आना चाहता है उसे बेसिक रिक्वायरमेंट्स पूरी करनी होगी। टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने दो टूक लब्जों में कहा कि “लाइसेंस के लिए किसी भी सैटकॉम को डेटा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करना जरूरी है। नियम सबके लिए बराबर हैं। भारत सरकार किसी भी कंपनी को लाइसेंस देने में भेदभाव नहीं करती।
स्टारलिंक की प्रतिनिधि ने बदले सुर
गुरुवार को दिल्ली में आयोजित मोबाइल कांग्रेस में एलन मस्क की कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव भी मौजूद थे। जैसे ही भारत सरकार ने सख्त रुख दिखाया तो स्टारलिंक के सुर भी बदल गए। स्टारलिंक की प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी कंपनी भारत की टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिल कर काम करना चाहती है और भारत के लोगों का डेटा भारत में ही रखने को तैयार है। स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने कहा- स्टारलिंक 165 देशों में काम कर रहा है। हर देश में भरोसेमंद कनेक्टिविटी दे रहा है। वो भारत में भी सर्विस देने के लिए तैयार है। इसके लिए उन्होंने एयरटेल, जियो समेत कई कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। लॉरेन ड्रायर ने कहा कि भारत की डिमांड के मुताबिक उन्होंने खास स्टारलिंक ऑपरेशंस तैयार कर लिए हैं। इन ऑपरेशंस में हर लेवल पर कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। वो ये भी सुनिश्चित करेंगे की इंडियन यूजर्स का डेटा भारत से बाहर ना जाए।
राहुल गांधी ने मस्क को किया रिपोस्ट
इसके बाद भी एलन मस्क नहीं रुके हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा कि स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? एलन मस्क के इस ट्वीट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुरंत री-ट्वीट किया और लिखा कि “एलन मस्क भारत में आपका स्वागत है। दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने का इंतजार करें।” राहुल गांधी के इस री-ट्वीट पर एलन मस्क ने भी जवाब दिया और कहा- “धन्यवाद, राहुल। यह वाकई चिंताजनक है।”

×
Date : 09 October 2026 Posted By : EDITOR
स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’
News Image

स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में कंपटीशन सबसे ज्यादा है और भारत इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स के मामले में सबसे बड़ा मार्केट हैं। इसलिए दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आना चाहती हैं। लेकिन भारत सरकार ने दो शर्तें रखी हैं। पहली- इंटरनेशनल कंपनियों को भारत के कानून के हिसाब से बिजनेस करना होगा। दूसरी- भारत के लोगों का डेटा भारत में रखना होगा। ये डेटा सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी के लिहाज से जरूरी है। हालांकि, स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क को इससे दिक्कत हो रही है। गुरुवार को जब दिल्ली में इंडियन मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन हुआ। एलन मस्क ने उसी वक्त मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसके बाद भारत सरकार के टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने भी एलन मस्क को सीधा जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं कि क्या ये है पूरा मामला।
मस्क को भारत सरकार का जवाब
स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "भारत में कुछ चुनिंदा उद्योगपति इंटरनेट पर एकाधिकार रखना चाहते हैं। ये लोग स्टारलिंक की लॉन्चिंग रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। स्टारलिंक को भारत में काम करने से रोकना भारत की जनता के साथ अपराध है।" एलन मस्क ने आरोप लगाए तो टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने तुरंत जवाब दिया। सरकार ने कहा कि भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए नियम कानून, सबके लिए बराबर हैं। जो इस सेक्टर में आना चाहता है उसे बेसिक रिक्वायरमेंट्स पूरी करनी होगी। टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने दो टूक लब्जों में कहा कि "लाइसेंस के लिए किसी भी सैटकॉम को डेटा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करना जरूरी है। नियम सबके लिए बराबर हैं। भारत सरकार किसी भी कंपनी को लाइसेंस देने में भेदभाव नहीं करती।
स्टारलिंक की प्रतिनिधि ने बदले सुर
गुरुवार को दिल्ली में आयोजित मोबाइल कांग्रेस में एलन मस्क की कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव भी मौजूद थे। जैसे ही भारत सरकार ने सख्त रुख दिखाया तो स्टारलिंक के सुर भी बदल गए। स्टारलिंक की प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी कंपनी भारत की टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिल कर काम करना चाहती है और भारत के लोगों का डेटा भारत में ही रखने को तैयार है। स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने कहा- स्टारलिंक 165 देशों में काम कर रहा है। हर देश में भरोसेमंद कनेक्टिविटी दे रहा है। वो भारत में भी सर्विस देने के लिए तैयार है। इसके लिए उन्होंने एयरटेल, जियो समेत कई कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। लॉरेन ड्रायर ने कहा कि भारत की डिमांड के मुताबिक उन्होंने खास स्टारलिंक ऑपरेशंस तैयार कर लिए हैं। इन ऑपरेशंस में हर लेवल पर कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। वो ये भी सुनिश्चित करेंगे की इंडियन यूजर्स का डेटा भारत से बाहर ना जाए।
राहुल गांधी ने मस्क को किया रिपोस्ट
इसके बाद भी एलन मस्क नहीं रुके हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा कि स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? एलन मस्क के इस ट्वीट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुरंत री-ट्वीट किया और लिखा कि "एलन मस्क भारत में आपका स्वागत है। दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने का इंतजार करें।" राहुल गांधी के इस री-ट्वीट पर एलन मस्क ने भी जवाब दिया और कहा- "धन्यवाद, राहुल। यह वाकई चिंताजनक है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

एयरटेल (Airtel) भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड है: कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026

📰 Generate e-Paper Clip Airtel – एयरटेल भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड है: कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026 इस साल मीशो (Meesho), रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) और टीवीएस (TVS) सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले ब्रांड रहे हैं; 11 ब्रांड पहली बार भारत के ‘टॉप 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों’ की सूची में शामिल हुए हैं। Mumbai:  – […]