Nana Patekar merged with the five elements,he was given a final

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Mumbai: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर हुआ कार्यक्रम। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पुणे के डोंजे गांव में स्थित एक्टर नाना पाटेकर के फार्महाउस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे मल्हार पाटेकर ने मुखाग्नि दी। 75 साल की उम्र में गोवा में उनका निधन हुआ। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव डोंजे लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75 साल के थे। मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची तो एक्टर बेहोश मिले। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह मेडिको-लीगल केस है, इसलिए आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

×
Date : 09 October 2026 Posted By : EDITOR
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

📰 Generate e-Paper Clip अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी। Mumbai: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अहान शेट्टी एक बार फिर एक्शन करते नजर आएंगे। वह अपनी अगली फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे […]

क्या 2 नवंबर को मिलेगा बड़ा सरप्राइज? सिद्धार्थ आनंद के ट्वीट के बाद फैंस के बीच तेज हुई अटकलें

📰 Generate e-Paper Clip क्या 2 नवंबर को मिलेगा बड़ा सरप्राइज? सिद्धार्थ आनंद के ट्वीट के बाद फैंस के बीच तेज हुई अटकलें सिद्धार्थ आनंद के एक शब्द ने बढ़ाई उत्सुकता, शाहरुख खान के फैंस को है सरप्राइज की उम्मीद? Mumbai: शाहरुख खान का जन्मदिन करीब है और ऐसे में सिद्धार्थ आनंद ने एक शब्द […]