indore dr. rr patel was felicitated by the editorial group

Madhya Pradesh : Indore – डॉ.आरआर पटेल का संपादक समूह ने किया अभिनंदन

 Madhya Pradesh : Indore – डॉ.आरआर पटेल का संपादक समूह ने किया अभिनंदन

इंदौर। इंदौर में 8 वर्षों तक संयुक्त संचालक जनसंपर्क पद पर कार्यरत रहे श्री आरआर पटेल का बुधवार को संपादक समूह ने अभिनंदन किया। ज्ञात है कि श्री पटेल का स्थानांतरण भोपाल हो गया है। इस अवसर पर श्री पटेल ने अपने अभिनंदन के प्रतिउत्तर में कहा कि इंदौर के मीडिया और खासकर सभी संपादकों ने हमेशा ही संयुक्त संचालक पद पर रहते हुए सहयोग किया है। मेरा भी पूरा प्रयास रहा कि इंदौर के मीडिया साथियों का हर कार्य और सहयोग जनसंपर्क विभाग के द्वारा किया जाए। इस प्रयास में मैं काफी हद तक सफल भी रहा। श्री पटेल को संपादक समूह द्वारा गुलदस्ता भेंटकर शाल ओढ़ाई गई।
कार्यक्रम का संचालन नवनीत शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में संपादक समूह के क्रांति चतुर्वेदी, अभिलाष शुक्ला, ललित उपमन्यु, महेश कजोड़िया, शक्तिसिंह परमार, भरत सक्सेना, योगेंद्र जोशी, नाज पटेल, ए.शेख, प्रियंका पांडे, मुकेश ठाकुर सहित आदि संपादक समूह के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया […]