Indore Eid Ul Adha Namaz will be held at 9.30 am at Sadar Bazar

Eid ul-Adha : ईदुल अजहा 17 जून को, मुख्य नमाज सुबह 9.30 बजे सदर बाजार ईदगाह पर होगी

 

Eid ul-Adha- ईदुल अजहा 17 जून को: मुख्य नमाज सुबह 9.30 बजे सदर बाजार ईदगाह पर होगी

इंदौर – मुस्लिम समाज ईदुल अजहा का त्योहार 17 जून सोमवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर सुबह 9:30 बजे शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक दूसरे को मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। फिर अल्लाह के राह में कुर्बानी होगी। कुर्बानी का यह सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा। नमाज के लिए शहर काजी को उनके निवास से शाही बग्घी में बैठाकर ईदगाह लाया जाएगा। नमाज के बाद ससम्मान घर छोड़ा जाएगा। यह जिम्मेदारी 50 सालों से सलवाड़िया परिवार निभाते आ रहे हैं। ईद की नमाज के बाद शहर काजी को गले मिलकर मुबारकबाद दी जाएगी। समाजजन को मुबारकबाद देने के लिए राजनीतिक पार्टियों के कई नेता वहां मौजूद रहेंगे। साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी मुबारकबाद देंगे।

×
Date : 17 June 2024 Posted By : EDITOR
Eid ul-Adha : ईदुल अजहा 17 जून को, मुख्य नमाज सुबह 9.30 बजे सदर बाजार ईदगाह पर होगी
News Image

 

Eid ul-Adha- ईदुल अजहा 17 जून को: मुख्य नमाज सुबह 9.30 बजे सदर बाजार ईदगाह पर होगी

इंदौर - मुस्लिम समाज ईदुल अजहा का त्योहार 17 जून सोमवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर सुबह 9:30 बजे शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक दूसरे को मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। फिर अल्लाह के राह में कुर्बानी होगी। कुर्बानी का यह सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा। नमाज के लिए शहर काजी को उनके निवास से शाही बग्घी में बैठाकर ईदगाह लाया जाएगा। नमाज के बाद ससम्मान घर छोड़ा जाएगा। यह जिम्मेदारी 50 सालों से सलवाड़िया परिवार निभाते आ रहे हैं। ईद की नमाज के बाद शहर काजी को गले मिलकर मुबारकबाद दी जाएगी। समाजजन को मुबारकबाद देने के लिए राजनीतिक पार्टियों के कई नेता वहां मौजूद रहेंगे। साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी मुबारकबाद देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]