Five arrested for trying to honey trap Indore businessman

MP: इंदौर के व्यापारी से हनी ट्रैप (Honey trap) के प्रयास में पांच पकड़ाए , मास्टर मांइड लेडी डान सपना साहू की तलाश

इंदौर के व्यापारी से हनी ट्रैप (Honey trap) के प्रयास में पांच पकड़ाए , मास्टर मांइड लेडी डान सपना साहू की तलाश

आरोपी दंपती को पुलिस ने रिमांड पर लिया , मामले में लेडी डॉन सपना साहू सहित सात को बनाया आरोपी

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में एक व्यापारी के खिलाफ पिछले दिनों पलासिया थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर व्यापारी को गिरफ्तार (Arrest) किया था। इसी बीच व्यापारी को हनी ट्रेप के मामले में उलझाने के बात सामने आई है। पूरा मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने व्यापारी सेजल मित्तल के खिलाफ नोकरी के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। जिसमे व्यापारी को गिरफ्तार भी किया था। पलासिया इलाके में रहने वाले रोलिंग मिल कारोबारी सजल मित्तल को हनी ट्रेप कांड में फंसाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। आरोपी दंपती को पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी पलासिया मनीष मिश्रा के अनुसार सजल मित्तल को हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूलने के मामले में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता, उसके पति के अलावा नीरज,शुभम,राधे पहलवान और मदन के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो दिन पहले महिला ने सजल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने पीड़िता उसके पति नीरज, सुभम और राधेपहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लेडी डान सपना साहू और मदन की पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता और उसके पति को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दो दिन का रिमांड मिला है वहीं नीरज और शुभम को जेल भेज दिया गया है, जबकि राध ेपहलवान को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सपना साहू की तलाश
पूरे मामले की मास्टर मांइड लेडी डान सपना साहू है उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं जल्द ही वह भी पुलिस गिरफ्त में होगी। इन सभी से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

×
Date : 17 June 2024 Posted By : EDITOR
MP: इंदौर के व्यापारी से हनी ट्रैप (Honey trap) के प्रयास में पांच पकड़ाए , मास्टर मांइड लेडी डान सपना साहू की तलाश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]