Indore Metro Launches Free Rides for First Week

Indore Metro: इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Indore Metro: इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर को मेट्रो रेल के रूप में अत्याधुनिक लोक परिवहन की देंगे बड़ी सौगात

इंदौर। भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 मई 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इंदौर में शुभारंभ अवसर पर सुबह साढ़े 10 बजे से गांधी नगर स्थित मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इंदौर मेट्रो रेल का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जिसमें पाँच स्टेशन – गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। यह सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है। इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से होगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी (22.62 किमी एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत) इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज, और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इंदौर मेट्रो की खास बातें
वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच।
एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।
सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।
दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।
सभी स्टेशन व डिपो पर उउळश् कैमरे और अग्निशमन उपकरण।
यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम ।
दृष्टिहीन यात्रियों के लिए आॅडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।
व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।
दफ आधारित टिकटिंग, अक ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]

तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. […]