Indore State Press Club M.P. honored self-proven

Indore State Press Club, M.P. – स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने किया स्वयं सिद्धाओं को सम्मानित

Indore State Press Club, M.P. – स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने किया स्वयं सिद्धाओं को सम्मानित

इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा स्वयं सिद्धा अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की नौ महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अतिथि पोस्ट मास्टर जनरल सुश्री प्रीति अग्रवाल, एड. कमिश्नर जीएसटी श्रीमती सपना पंकज सोलंकी एवं अति. पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी थीं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आकाशवाणी के उद्घोषक संतोष जोशी ने महिला सशक्तिकरण को समर्पित प्रीति अग्रवाल द्वारा रचित कविता का पाठ किया। समारोह में डॉ. गिन्नी छाबरिया, डॉ. दीक्षा तिवारी, डॉ. वर्षा सावनेर, डॉ. रितु जोशी, सूबेदार उज्मा खान, प्रिया पाठक, रश्मि पाटीदार, रानी पाठक एवं आरती मौर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक जिमीदारियों का भी निर्वहन कर रही हैं। वर्तमान में बदलते दौर में परिवार के पुरुष सदस्य भी पिता, पुत्र एवं पति के रूप में सहयोग कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. की ओर से सोनाली यादव एवं मीना राणा शाह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकाश चौकसे ने किया एवं कार्यक्रम संयोजक रचना जौहरी ने सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ज्ञानवीर विश्वविद्यालय युवाओं के सामर्थ्य और सपनों को देगा नई ऊंचाई भारत एआई के क्षेत्र में लहरा रहा है अपना परचम मुख्यमंत्री ने राहतगढ़ और जेसीनगर को दी आधुनिक ग्रंथालय की सौगात सागर में ज्ञानवीर […]

MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी निःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति 7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” परियोजना का किया अनुमोदन सिंगरौली […]