Indore Ujjain Vande Metro Train 

Vande Metro Train : सिंहस्थ से पहले चल सकती है इंदौर-उज्जैन वंदे मेट्रो ट्रेन

सिंहस्थ से पहले चल सकती है इंदौर-उज्जैन वंदे मेट्रो ट्रेन

आठ कोच की रहेगी; सांसद बोले- रेल मंत्री ने सहमति दे दी है

इंदौर। इंदौर से उज्जैन के बीच का सफर अब और आसान होने वाला है। दोनों शहरों के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन की शुरूआत होगी। इस विषय में सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया। सांसद का दावा है कि रेल मंत्री वैष्णव ने इसके लिए सहमति दे दी। जल्द ही प्रोसेस शुरू हो जाएगी।
अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इंदौर-उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन शुरू होगी। यह ट्रेन वर्ल्ड क्लास 8 कोच की रहेगी। सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात के बाद इंदौर-उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन मिलना इंदौर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे दोनों शहरों के आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों तथा आम नागरिक को सहूलियत मिलेगी। साथ ही, वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के दौरान यातायात के दबाव को कम करने में इस ट्रेन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
वंदे मेट्रो ट्रेन में है ये खास बात

वंदे मेट्रो 100 किलोमीटर से कम दूरी वाले शहरों के बीच चलेगी।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस का कम दूरी का ही वर्जन है।
ये ट्रेन एक रूट पर दिन में 4 से 5 बार चलेंगी।
यह ट्रेन यात्रियों को रैपिड शटल जैसा अनुभव प्रदान करेगी।
इस ट्रेन में मेट्रो की तरह ही आठ कोच होंगे। सामान्य वंदे भारत ट्रेनों में 16 कोच होते हैं।
रेलवे तैयार कर रहा हाई-स्पीड टेस्टिंग ट्रैक

हाई-स्पीड ट्रेनों की टेस्टिंग के लिए इंडियन रेलवे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक डेवलप कर रहा है। इस ट्रैक पर 220 ङेस्रँ की स्पीड से चलने वाली ट्रेनों की टेस्टिंग की जाएगी। यह टेस्टिंग ट्रैक 59 किलोमीटर लंबा होगा, जो राजस्थान के जयपुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर जोघपुर मंडल में गुढा-थथाना मीठड़ी के बीच तैयार किया जा रहा है।

×
Date : 10 December 2023 Posted By : EDITOR
Vande Metro Train : सिंहस्थ से पहले चल सकती है इंदौर-उज्जैन वंदे मेट्रो ट्रेन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]