'आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक' के रैम्प पर दिखा मां देवी अहिल्या का शौर्य और जीवन - Update Now News

‘आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक’ के रैम्प पर दिखा मां देवी अहिल्या का शौर्य और जीवन

– फैशन वीक के दूसरे दिन रैम्प पर एलुमिनाई और सेलिब्रिटीज के कलेक्शन

– अर्चना कोचर के लिए रैम्प पर उतरीं संगीता बिजलानी

इंदौर# ‘आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक’ का दूसरा दिन आईएनआईएफडी एलुमिनाई और सेलिब्रिटी के नाम रहा। आगाज एलुमिनाई ने किया और आखिर में सेलिब्रिटी डिजायनर अर्चना कोचर के डिजाइन्स रैम्प पर पहनकर मॉडल्स उतरीं। दूसरे दिन का पहला स्लॉट आईएनआईएफडी के 2019-20 पास आउट स्टूडेंट्स के नाम रहा। ‘इंडिया इंडिजिनस बाय आईएनआईएफडी’ में रैंप पर भारतीय पारंपरिक पहनावे और संस्कृति की झलक नजर आई। पहले स्लॉट में हुए दो राउंड में 22 आउटफिट में ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल इंडिया की झलक नजर आयी। दूसरे स्लॉट में हुए एक राउंड में सांच ने अपने वेस्टर्न, इंडियन और ब्राइडल कलेक्शन कलेक्शन रैम्प पर उतारे।
आईएनआईएफडी के डायरेक्टर पुनीत सुरेखा और प्रमोद लोखंडे ने बताया कि फैशन वीक के दूसरे दिन का थर्ड स्लॉट एलुमिनाई के नाम रहा। पहले राउंड में एलुमिनाई अमित चौरे और श्वेता यादव के ‘द छपाई’ के कलेक्शन में माँ देवी अहिल्या की जीवन गाथा और उनका शौर्य नजर आया। प्रोफेशनल मॉडल्स सौम्य संगीत पर इन कलेक्शन को लेकर रैम्प पर उतरीं। दूसरे राउंड में यामिनी वर्मा और तीसरे राउंड में फरहा सैयद ने अपने कलेक्शन रैम्प पर उतारे। इनके लिए मुग्धा गोडसे और ताहिर शब्बीर ने भी रैम्प वॉक किया। फैशन वीक का आखरी स्लॉट सेलेब्रिटी डिजायनर अर्चना कोचर के नाम रहा। अर्चना कोचर की शो स्टॉपर संगीता बिजलानी ने उनका ब्राइडल कलेक्शन पहनकर रैम्प वॉक किया। इंदौर के द ग्रेंड शेरेटन में हो रहे इस फैशन वीक में मुंबई की मॉडल्स ने अर्चना कोचर के डिजाइन किए शादी के लहंगे और अन्य आउटफिट्स को रैंप पर उतारा। अर्चना कोचर और संगीता बिजलानी ने ‘शादी बाय मैरियट’ के लहंगे पहनकर रैम्प वॉक किया। उनके साथ द शेरेटन ग्रैंड के जनरल मैनेजर रोहित बाजपेई भी रैंप पर नजर आए। रोहित वाजपेई ने बताया कि ‘शादी बाय मैरियट’ अपनी खूबसूरत प्रॉपर्टी और प्लानिंग के चलते डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। यह शादी के लिए एक खूबसूरत और भव्य स्थान है। फैशन वीक के दौरान लॉन में एक लाउंज भी बनाया गया है, जहां शादी बाय मैरियट से संबंधित जानकारी लोगों को दी जा रही है।
ये शाम तब और ज्यादा खूबसूरत हो गई, जब कक्कड़ सिस्टर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी आवाज और गीतों की धुन ने इस शाम और फैशन वीक के दूसरे दिन दिन को यादगार बना दिया। दूसरे दिन आईएनआईएफडी के स्टूडेंट्स और एलुमिनाई के साथ ही सेलिब्रिटी डिजाइनर के आउटफिट्स भी ‘फ्लेयर एग्जीबिशन’ में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

After winning hearts on OTT, the audience’s beloved “Sundara” is all set to return to television!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After winning hearts on OTT, the audience’s beloved “Sundara” is all set to return to television! “Working with new people brings a different kind of joy,” says Akshaya Naik! Mumbai: Her journey began in the Hindi television industry, eventually reaching OTT platforms, and now the audience’s favorite Sundara actress Akshaya […]