Innovative initiative to solve the problems of elderly parents

Madhya pradesh: indore : बुजुर्ग माता-पिता की समस्याओं के निराकरण के लिए अभिनव पहल

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई के दिन मंगलवार 16 सितंबर को लगेंगे विशेष शिविर

इंदौर : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले में बुजुर्ग माता-पिता की समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष पहल की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान अक्सर यह सामने आता है कि वृद्धजन भरण-पोषण से जुड़ी शिकायतों के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्रस्तुत करते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विशेष भरण-पोषण अधिनियम शिविर आयोजित करें। इन शिविरों के माध्यम से वृद्धजनों से जुड़े भरण-पोषण संबंधी मामलों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण किया जाएगा।
निर्देशानुसार, पहला विशेष शिविर जनसुनवाई के दिन मंगलवार 16 सितंबर 2025 को आयोजित किये जाएंगे। यह शिविर सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो में लगाएंगे। इस पहल से उन बुजुर्ग माता-पिता को राहत मिलेगी, जो अपने भरण-पोषण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर होते थे। यह अभिनव पहल वृद्धजनों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

×
Date : 10 September 2025 Posted By : EDITOR
Madhya pradesh: indore : बुजुर्ग माता-पिता की समस्याओं के निराकरण के लिए अभिनव पहल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ

📰 Generate e-Paper Clip महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी महू:  महू में शुक्रवार को डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं पीपी पार्टनर एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल […]