Interim Budget mp Development oriented and public welfare budget

MP: अंतरिम बजट, विकास परक और आमजन के कल्याण का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

अंतरिम बजट, विकास परक और आमजन के कल्याण का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

योजनाओं के बलबूते विकास की संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करता है अंतरिम बजट

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को विकास परक और नागरिकों के कल्याण का बजट बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बजट शिक्षा, सिंचाई, कृषि, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, शहरी विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र और जनकल्याण के कार्यों के लिए पर्याप्त राशि के प्रावधान के साथ तैयार किया गया ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतरिम बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए पर्याप्त राशि रखी गई है। विकास परक कार्यों के लिए प्रावधान किए गए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों की बेहतरी के लिए सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं और किसानों के लिए भी सर्वाधिक राशि का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि अंतिम बजट जन आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम विकास के लिए चिंतित और सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]