Investment proposals worth ₹40,000 crore at MP Tech Growth

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

– 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 के दौरान 51 प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे प्रदेश में 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को भोपाल में आयोजित कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि पिछले दो टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव से राज्य को 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के बाद तकनीकी क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इस अवधि में 22 नई औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण तथा चार परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी किया गया।
कॉन्क्लेव में विदेशी निवेश को भी बड़ी सफलता मिली। लगभग 28 हजार 200 करोड़ रुपये की विदेशी निवेश परियोजनाएं साकार हुईं। स्पेन की सबमर ग्रुप भोपाल में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश से एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में अत्याधुनिक आईटी पार्क विकसित किए जाएंगे, जबकि ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी कृषि व खनिज आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर डिफेंस, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य उभरते क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एआई, डेटा सेंटर, डीप टेक पार्क, साइंस सिटी और सेमीकंडक्टर उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 प्रदेश को तकनीकी और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा मध्यप्रदेश को भविष्य के निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाएगा।

×
Date : 14 July 2026 Posted By : EDITOR
एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
News Image

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

- 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 के दौरान 51 प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे प्रदेश में 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को भोपाल में आयोजित कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि पिछले दो टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव से राज्य को 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के बाद तकनीकी क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इस अवधि में 22 नई औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण तथा चार परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी किया गया।
कॉन्क्लेव में विदेशी निवेश को भी बड़ी सफलता मिली। लगभग 28 हजार 200 करोड़ रुपये की विदेशी निवेश परियोजनाएं साकार हुईं। स्पेन की सबमर ग्रुप भोपाल में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश से एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में अत्याधुनिक आईटी पार्क विकसित किए जाएंगे, जबकि ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी कृषि व खनिज आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर डिफेंस, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य उभरते क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एआई, डेटा सेंटर, डीप टेक पार्क, साइंस सिटी और सेमीकंडक्टर उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 प्रदेश को तकनीकी और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा मध्यप्रदेश को भविष्य के निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Diljit Dosanjh announces Aura India Tour 2026 – इंदौर में फिर गूंजेगी दिलजीत की आवाज़!

📰 Generate e-Paper Clip Diljit Dosanjh announces Aura India Tour 2026 अहमदाबाद से पूरे भारत तक: दिलजीत दोसांझ ने अपने रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026 में और शहरों को किया शामिल ~ रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026 इस नवंबर और दिसंबर में दिल्ली, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ की यात्रा करेगा~ ~ रुपे […]

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

📰 Generate e-Paper Clip एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट UNN: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और […]