iPhones sold in the US are now being made in India

भारत में तैयार हो रहे अब अमेरिका में बिकने वाले i phone आईफोन्स

भारत में तैयार हो रहे अब अमेरिका में बिकने वाले i phone आईफोन्स

नईदिल्ली । अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन अब भारत में तैयार हो रहे हैं। इसकी पुष्टि की है एप्पल के सीईओ टिम कुक ने । कंपनी की पिछली तिमाही की कमाई के बाद टिम कुक ने ऐनालिस्ट्स से बात करते हुए कहा कि भारत अब अमेरिकी मार्केट के लिए आईफोन प्रोडक्शन का मुख्य केंद्र बन गया है।
उन्होंने कहा कि चीन में होने वाली मैन्युफैक्चरिंग अब अमेरिकी बाजार के बजाय अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स पर केंद्रित है। कुक ने दोहराया, कंट्री ऑफ ओरिजिन के संदर्भ में स्थिति वैसी ही है जैसी पिछली तिमाही में थी कोई बदलाव नहीं। यानी अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन्स का ओरिजिन अब भारत है।आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग रणनीति अब प्रोडक्ट के आधार पर बंटी हुई है। जहां आईफोन का प्रोडक्शन भारत में केंद्रित है, वहीं मैकबुक, आईपेड और एप्पल वॉच जैसे प्रोडक्ट्स के लिए वियतनाम को प्राइमरी मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाया गया है। इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए अब भी अधिकतर उत्पाद चीन से ही सप्लाई हो रहे हैं। टिम कुक ने यह भी बताया कि भारत केवल एक मैन्युफैक्चरिंग हब ही नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में भी सामने आया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को भारत में खासकर आईफोन की बिक्री से रिकॉर्ड ग्रोथ की उम्मीद है। जून तिमाही में भारत उन चुनिंदा दो दर्जन देशों में शामिल रहा, जहां एप्पल ने रेवेन्यू के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में हो रही आईफोन मैन्युफैक्चरिंग से खुश नहीं हैं। मई में दोहा दौरे के दौरान उन्होंने टिम कुक से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, “मैं सुन रहा हूं कि आप भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आईफोन्स भारत में बनाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई -पुतिन ने माना तेल की डिलीवरी के लिए लॉजिस्टिक्स को बदलना होगा मॉस्को । ईरान युद्ध की वजह से जब पूरी दुनिया में तेल-गैस का संकट खड़ा हो गया, तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन […]

PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। इस दिक्कत को देखकर मोदी सरकार ने इसके प्रबंधन को लेकर एस्मा लागू किया […]