Nissan to introduce new 7-seater MPV soon

जल्द ही नई 7-सीटर एमपीवी पेश करने वाली है निसान

नईदिल्ली । निसान मोटर इंडिया कंपनी एक नई 7-सीटर एमपीवी पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि यह कार रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसका डिजाइन और पहचान पूरी तरह अलग होगी। कंपनी ने अपनी अपकमिंग कार को लेकर एक नया टीज़र जारी किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है। यह एमपीवी भारत में निसान की फ्यूचर लाइन-अप का हिस्सा होगी और इसके 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस साल के अंत तक कंपनी इसे आधिकारिक रूप से पेश कर सकती है।
निसान की यह अपकमिंग एमपीवी उसी सीएमएफ-ए प्लस प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिस पर रेनो ट्राइबर बनी है। हालांकि, इसे सिर्फ एक री-बैज मॉडल की बजाय एक स्टैंडअलोन कार के रूप में डेवलप किया जा रहा है, जिससे इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और कुछ विशिष्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसका मुकाबला सीधे तौर पर रेनो ट्राइबर, मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस और टोयोटा इनोवा जैसे मॉडल्स से होगा। जन की बात करें तो इसमें ट्राइबर जैसा ही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 71 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत रेनो ट्राइबर के करीब यानी रुपए 6.5 लाख से शुरू हो सकती है।
इस लॉन्च के साथ निसान की भारत में अपकमिंग कारों की संख्या चार हो जाएगी, जिनमें एक 5-सीटर और 7-सीटर सी-एसयूवी, एक मास-मार्केट ईवी और यह नई एमपीवी शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो यह एमपीवी फ्रंट में नई ग्रिल और हेडलैंप के साथ आ सकती है। साथ ही, इसमें सी-आकार के एलिमेंट्स वाला बड़ा फ्रंट बंपर, नए स्टाइल की एलईडी टेललाइट्स, रूफ रेल्स और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इंटीरियर का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह हाल ही में अपडेट हुई ट्राइबर की तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी। लेआउट 7-सीटर ही होगा।

×
Date : 10 August 2025 Posted By : EDITOR
जल्द ही नई 7-सीटर एमपीवी पेश करने वाली है निसान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]

नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक

📰 Generate e-Paper Clip नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक डस्टर के जरिए भारतीय ग्राहकों तक पहुंचेंगे फॉर्मूला 1 से निकले इनोवेशन, इलेक्ट्रिक मोड को प्राथमिकता देने वाली ड्राइविंग और अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतर माइलेज इसके स्‍ट्रॉन्‍ग-हाइब्रिड पावरट्रेन में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर […]