IPL 2024 Chennai started the 17th season with a win

IPL 2024 : CSK Vs RCB: चेन्नई ने जीत के साथ किया 17वें सीजन का आगाज, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

 

IPL 2024 : CSK Vs RCB: चेन्नई ने जीत के साथ किया 17वें सीजन का आगाज, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

UNN: IPL 2024, CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर 2024 के पहले मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से हुई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। जवाब में CSK ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए रुतुराज
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को भी औसत शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर यश दयाल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने CSK के कप्तान रुतुराज को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया। रुतुराज ने 4 चौकों की मदद से 15 गेंदों पर 15 रन बनाए। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने रचिन रविंद्र का शिकार किया। रचिन ने 15 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली।
कैमरून ग्रीन ने कराई वापसी
99 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा। कैमरून ग्रीन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अजिंक्य रहाणे का कैच लपका। रहाणे ने 19 गेंदों पर 27 रन जड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए। 13वें ओवर में कैमरून ग्रीन ने RCB को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने डेरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया। मिचेल ने 2 छक्कों की बदौलत 18 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]

हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भारतीय टीम को मिली छह विकेट से हार पर निराशा जतायी […]